मुनीर शानदार इंसान, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने पाकिस्तान पर फिर लुटाया प्यार, बोले- मुझे यकीन है…
Donald Trump on Islamabad Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का अगला दौर इस्लामाबाद में होने की संभावना बढ़ गई है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप ने आसिम मुनीर ने तारीफ की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Praises Asim Munir: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ की है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के दूसरे दौर की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक अगले दो दिनों में हो सकती है और इसके लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को संभावित स्थान माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इसके अलावा, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर भी इस वार्ता में शामिल हो सकते हैं। ये तीनों नेता पहले भी लंबी कूटनीतिक बातचीत में शामिल रहे हैं और ईरान के अधिकारियों व मध्यस्थों के संपर्क में हैं, ताकि किसी समझौते तक पहुंचा जा सके।
दूसरे दौर की बैठक को लेकर चर्चा तेज
हालांकि, दूसरी बैठक की योजना को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और अधिकारी विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सलाहकारों को इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशने की जिम्मेदारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि बातचीत का अगला दौर जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के लिए यूरोप भी एक विकल्प हो सकता है, लेकिन इस्लामाबाद की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।
आसिम मुनीर की जमकर तारीफ
इस दौरान ट्रंप ने जनरल आसिम मुनीर की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर “बहुत अच्छा काम कर रहे हैं” और उन्हें “शानदार इंसान” बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि मुनीर ने भारत के साथ तनाव कम कराने में भूमिका निभाई, हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि उसने अपनी रणनीतिक स्थिति के तहत ही सैन्य कार्रवाई रोकी थी।
यह भी पढ़ें- Washington में लेबनान और इज़रायल के बीच दशकों बाद पहली सीधी वार्ता को मार्को रूबियो ने बताया ऐतिहासिक
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी साफ किया कि वह खुद इस संभावित वार्ता में शामिल नहीं होंगे और अमेरिकी प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इस पर उन्होंने फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लेकिन माना जा रहा है कि पहले दौर की तरह इस बार भी उनके डिप्टी जेडी वेंस ही इसका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
