Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैरिफ तनाव के बीच US ने भारत को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कही ये बात

India Independence Day 2025: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ मामले को लेकर हाल ही में कुछ तनाव देखा गया। इसी बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 15, 2025 | 02:12 PM

US ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

India US Relations: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश-विदेश के नेताओं ने इस खास अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर कुछ तनाव पैदा हुआ था, जिसे दुनिया ने देखा। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और भविष्य में दोनों देशों के सहयोग की इच्छा जताई।

मार्को रुबियो ने कहा कि मैं अमेरिका की तरफ से सभी भारतवासियों को उनके 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

साझेदारी का उल्लेख करते हुए कही ये बात

उन्होंने भारत और अमेरिका के ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच का यह संबंध बेहद महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक है।”

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन में उतरे हथियारों से लैस दर्जनों अमेरिकी विमान, अब किस देश पर कार्रवाई की तैयारी में ट्रंप?

ट्रंप बनाएंगे ‘महाशक्तिशाली’ सेना: Defense Budget बढ़कर होगा 1.5 खरब डॉलर, टैरिफ से होगी फंडिंग

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

फिर पलट गए ट्रंप…कोलंबिया के राष्ट्रपति पहले बताया ‘तस्कर’, अब व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

इसके बाद उन्होंने दोनों देशों की विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमारे देश एक शांत, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने साझा दृष्टिकोण में एकजुट हैं। हमारी साझेदारी उद्योग, नवाचार, उभरती और महत्वपूर्ण तकनीकों में प्रगति, और अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों तक फैली हुई है।”

वर्तमान की आधुनिक चुनौतियों का सामना

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के भविष्य को उज्जवल बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर वर्तमान की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए सकारात्मक भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

दरअसल, हाल ही की घटनाओं के कारण भारत और अमेरिका के बीच संबंध थोड़े तनावपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे समय में रुबियो का यह संदेश और ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर देना खास महत्व रखता है।

यह भी पढ़ें:- डर के मारे भागी पुलिस… बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग का भयावह मामला, दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या

सीजफायर की सफलता का श्रेय

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों में खटास देखी गई। इसकी शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सफलता का श्रेय खुद को दिया और दोनों देशों के मुद्दे को वैश्विक स्तर पर लाने की कोशिश की। हालांकि भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया कि किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप से उनकी सैन्य कार्रवाई नहीं रुकी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Us india tariff tensions independence day wishes strengthening bilateral relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2025 | 02:12 PM

Topics:  

  • America
  • Independence Day
  • Marco Rubio
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.