Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका के पास बस 8 दिन का हथियार… US के पूर्व अफसर का चौंकाने वाला दावा

US Weapons Stock: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन को बड़ी मात्रा में अमेरिकी हथियार भेजने की घोषणा की है। इसी बीच, पेंटागन के पूर्व सलाहकार और पूर्व सैन्य अधिकारी डगलस...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 19, 2025 | 01:58 PM

US के पूर्व अफसर का चौंकाने वाला दावा

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत माना जाता है, इस वक्त हथियारों की भारी कमी से जूझ रहा है। अमेरिका सेना के पूर्व कर्नल और पेंटागन के पूर्व सलाहकार डगलस मैकग्रेगर ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को आगाह करते हुए कहा है कि मौजूदा हालात में अगर अमेरिका किसी युद्ध में शामिल होता है, तो वह केवल 8 दिन तक ही लड़ पाएगा। इसके बाद अमेरिका को परमाणु हथियारों का सहारा लेना पड़ सकता है।

मैकग्रेगर की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने हाल ही में यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की एक बड़ी खेप देने की घोषणा की है। अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ यूक्रेन की सैन्य सहायता कर रहा है, लेकिन अब यह मदद खुद अमेरिका की रक्षा क्षमताओं को कमजोर करती नजर आ रही है।

America needs to stop sending weapons abroad. Very reliable sources tell me we have roughly 8 days of offensive and defensive missiles on hand and readily available. Translation, we can fight an 8 days war and then we would have to go nuclear. — Douglas Macgregor (@DougAMacgregor) July 18, 2025

सम्बंधित ख़बरें

युद्ध के बीच ईरान में कौन ले रहा फैसले? ट्रंप के दावों और हकीकत के बीच उलझी तेहरान की सत्ता, आखिर क्या है सच

डेनमार्क चुनाव: ग्रीनलैंड पर ट्रंप से तकरार के बाद क्या फिर पीएम बनेंगी फ्रेडरिक्सन? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे

Longest Range Missiles: किस देश के पास है दुनिया की सबसे घातक मिसाइल? जानें रूस, अमेरिका और भारत की ताकत

सब झूठ है! ट्रंप के ‘प्रोडक्टिव टॉक’ के दावे पर भड़का ईरान, इजरायली बमबारी के बीच क्या वाकई थमेगी जंग?

न्यूक्लियर विकल्प ही एकमात्र रास्ता

डगलस मैकग्रेगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता जताते हुए कहा है कि अमेरिका के पास पारंपरिक युद्ध लड़ने के लिए केवल 8 दिन का हथियार भंडार बचा है। इसके बाद न्यूक्लियर विकल्प ही एकमात्र रास्ता बचेगा। उन्होंने अमेरिका की घटती मिसाइल क्षमताओं पर सवाल उठाए और जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब अमेरिका को अपने हथियारों की सप्लाई विदेशों में भेजना बंद कर देनी चाहिए।

यह भी पढे़ें:-  TRF आतंकी संगठन…चीन ने भी ठोकी मुहर, बीजिंग के समर्थन से तिलमिलाया पाकिस्तान

अमेरिका की छवि अब तक एक ऐसे देश की रही है जो दुनिया के किसी भी हिस्से में युद्ध छेड़ने की क्षमता रखता है। अगर खुद अमेरिका को मिसाइलों की कमी का सामना करना पड़े, तो यह स्थिति न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चेतावनी मानी जाएगी।

रूस की सख्त प्रतिक्रिया

इस दौरान रूस ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने पर कड़ा विरोध जताया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन इन हथियारों का उपयोग रूसी नागरिक क्षेत्रों पर हमले के लिए कर रहा है, जिससे शांति स्थापित करने की कोशिशों को गहरा नुकसान पहुंच रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन को ऐसे घातक हथियार मिलते हैं, तो इससे युद्ध की दिशा बदल सकती है। साथ ही, इससे यह सवाल भी खड़ा हो जाएगा कि क्या NATO देश अब प्रत्यक्ष रूप से इस संघर्ष में शामिल हो चुके हैं।

Us has only 8 days of weapons shocking claim by ex officer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 01:58 PM

Topics:  

  • America
  • America News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.