US फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
US-Iran War: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को समय से पहले पद छोड़ने का आदेश दिया है। मध्य-पूर्व में तनाव के बीच पेंटागन में यह बड़ा सैन्य फेरबदल चौंकाने वाला है।
- Written By: अक्षय साहू
पीट हेगसेथ, चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Step Down to Army Chief amid Iran War: अमेरिका में रक्षा नेतृत्व को लेकर एक बड़ा और संवेदनशील घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने के लिए कहा है। पेंटागन के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस फैसले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जनरल जॉर्ज को उनके कार्यकाल की अवधि पूरी होने से पहले ही सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा गया है। वे अगस्त 2023 से इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे।
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण हालात का सामना कर रहा है, खासकर ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच। इस पृष्ठभूमि में सेना के शीर्ष नेतृत्व में इस तरह का बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीट हेगसेथ के रक्षा मंत्री बनने के बाद से अब तक लगभग एक दर्जन वरिष्ठ जनरलों और एडमिरलों को या तो हटाया जा चुका है या उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है।
US आर्मी चीफ के पास लंबा अनुभव
जनरल रैंडी जॉर्ज का सैन्य करियर काफी लंबा और अनुभवी रहा है। वे वेस्ट प्वाइंट मिलिट्री एकेडमी के स्नातक हैं और एक इंफेंट्री अधिकारी के रूप में उन्होंने प्रथम खाड़ी युद्ध के अलावा इराक और अफगानिस्तान में भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2021 से 2022 तक पूर्व रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के शीर्ष सैन्य सलाहकार के रूप में भी काम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
कई वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटाया
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटाया गया था। इनमें नौसेना की प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल जिम सिल्फे शामिल थे। साथ ही, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के तत्कालीन चेयरमैन जनरल चार्ल्स सी.क्यू. ब्राउन को भी बर्खास्त कर दिया था।
यह भी पढ़ें- ईरान की टूटी कमर! अमेरिका-इजरायल ने एक और टॉप कमांडर को मार गिराया, तेहरान में मची खलबली
इस पूरी प्रक्रिया के बाद से अमेरिकी सेना के शीर्ष स्तर पर लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे सैन्य नेतृत्व की स्थिरता और रणनीतिक दिशा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जबकि अमेरिका इस समय मिडिल ईस्ट में मुश्किलों का सामना कर रहा है।
