-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ukraine Major Attack Russia Oil Refinery Fire Sparks Conflict
यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, लगी भीषण आग की लपटे
- Written By: अक्षय साहू
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस के इल्स्की ऑयल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। राहत कार्य शुरू, नुकसान और हताहतों पर जानकारी अभी नहीं आई।

रूस के तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ukraine Attack on Russia oil Refinary: रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। यह 2026 में आग की चपेट में आने वाली रूस की पहली ऑयल रिफाइनरी बताई जा रही है। हमले के बाद रिफाइनरी परिसर से आग और धुएं के बड़े गुबार उठते देखे गए।
स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल नुकसान के आकलन और हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की रणनीति की ओर इशारा करती है, जिससे रूस की तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।
Last night, Ukrainian drones have struck the Russian oil refinery in Tuapse in the Krasnodar region The refinery is now on fire pic.twitter.com/QxyLLeUNuU — WW3finalboss (@WW3finalboss1) December 31, 2025
रूस की प्रमुख रिफाइनरियों को किया निशाना
यूक्रेनी सेना ने रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में स्थित तुआप्से ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए, जिसके बाद रिफाइनरी में आग लग गई। यह रिफाइनरी रूस की 10 सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है और रूसी सेना के ईंधन सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि हमले में रिफाइनरी की मुख्य प्रोसेसिंग यूनिट को भारी नुकसान पहुंचा है। यह रिफाइनरी पहले भी यूक्रेनी हमलों का शिकार हो चुकी है।
यूक्रेन ने तमन प्रायद्वीप में स्थित तमननेफ्तेगाज ऑयल टर्मिनल पर भी ड्रोन हमलों के जरिए हमला किया। यह टर्मिनल कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण और निर्यात के लिए अहम है। हमले के दौरान टर्मिनल के दो बर्थ और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। इस हमले में यूक्रेनी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स की भूमिका सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
Last night, Ukrainian drones have struck the Russian oil refinery in Tuapse in the Krasnodar region The refinery is now on fire pic.twitter.com/QxyLLeUNuU — WW3finalboss (@WW3finalboss1) December 31, 2025
यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के रणनीतिक तेल भंडार के हिस्से के रूप में रयबिन्स्क शहर में स्थित रोसरेज़रव के टेम्प ऑयल डिपो को भी निशाना बनाया। हमले के बाद यहां भी बड़ी आग लगने की खबर है। इसके अतिरिक्त, यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और डोनेत्स्क क्षेत्रों में सैन्य अड्डों, गोला-बारूद और लॉजिस्टिक्स डिपो पर हमले किए हैं। साल 2025 में यूक्रेन ने रूस के भीतर तेल और ऊर्जा ढांचे पर ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है, जो युद्ध को रूस तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: झूठ बोला रहा था रूस! नहीं हुआ था पुतिन के आवास पर हमला, अमेरिका ने खोली रूसी दावों की पोल
तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला
इससे पहले यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस (HUR) के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 30 दिसंबर की रात को यूक्रेन ने रूस के अंदर तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया। इस ऑपरेशन में रूस के ब्लैक सी कोस्ट पर स्थित क्रास्नोडार क्राय में तुआप्से ऑयल रिफाइनरी को टारगेट किया गया। हमले में रिफाइनरी के अलावा ट्रांसपोर्ट पाइपलाइन, एक सी टर्मिनल और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा था।
Ukraine major attack russia oil refinery fire sparks conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













