यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, तुआप्से पोर्ट पर किया ड्रोन अटैक, धू-धूकर जला ऑयल टर्मिनल- VIDEO
Ukraine-Russia War: यूक्रेनी सेना ने 1 और 2 नवंबर की रात रूस के तुआप्से ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन हमला किया, जो रूस के सबसे बड़े टर्मिनल में से एक है, और आग और धुआं फैल गया।
- Written By: अक्षय साहू
रूस का तुआप्से पोर्ट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ukraine Drone Attack Russia Tuapse Port: यूक्रेन ने रूस पर लगातार दूसरे दिन बड़े ड्रोन हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात काला सागर के किनारे पर मौजूद रूस के तुआप्से ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन हमला किया। तुआप्से रूस के सबसे बड़े ऑयल टर्मिनल में से एक माना जाता है। यूक्रेनी हमले में पोर्ट पर चारो तरफ भयंकर आग की लपटे और काला धुआं उठता नजर आया।
Ночью в Туапсе были успешно поражены причал нефтеналивного терминала, и один из танкеров. Меньше нефти, чище море! pic.twitter.com/lcvkTB7e1z — Чокнутый горнист 🇺🇦 (@Buggy__Bugler) November 2, 2025
यूक्रेन की ओर से इस हमले को रूसी सेना द्वारा उसके पूर्वी क्षेत्र में सैन्य उपकरणों की सप्लाई मार्ग वाले पुल को उड़ाए जाने के जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हमले को यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं द्वारा किया गया, यह रूस के क्रास्नोदार क्राय क्षेत्र में एक बड़े पैमाने पर चलाए गए ड्रोन अभियान का हिस्सा था।
सम्बंधित ख़बरें
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
पहले भी बना था निशाना
रूस के ब्लैक सी तट पर स्थित तुआप्से पोर्ट पर ड्रोन के मलबे के गिरने से रोसनेफ्ट तेल रिफाइनरी में आग लग गई। यह वही स्थान है जिसे पहले भी यूक्रेनी ड्रोन निशाना बना चुके हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और राहत दल लगातार मौके पर काम कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।
तुआप्से बंदरगाह रूस के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र है, जहां रोसनेफ्ट की तेल रिफाइनरी और ऑयल टर्मिनल स्थित हैं। यह टर्मिनल रूस के कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट तेल निर्यात को प्रभावित कर सकती है।
पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों, डिपो और पाइपलाइनों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस अभियान का उद्देश्य रूस की ईंधन आपूर्ति और सैन्य लॉजिस्टिक्स को कमजोर करना है। इसे रूस द्वारा यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए गए हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
क्रास्नोडार प्रशासन ने बताया कि पोर्ट क्षेत्र की कई इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। एक ड्रोन के गिरने से तुआप्से के पास सोसनोवी गांव में एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तुआप्से रेलवे स्टेशन को भी हल्का नुकसान हुआ है।
