यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट मिशन के दौरान क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; हादसे की जांच शुरू
Ukraine F16 Fighter Jet Crash: यूक्रेन की वायुसेना का एक F-16 लड़ाकू विमान रूसी लक्ष्यों को इंटरसेप्ट करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट सुरक्षित है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट क्रैश, AI मॉडिफाइड फोटो
Ukrainian Air Force F16 Jet Crash: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन की वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि बुधवार, 29 जुलाई 2026 को एक मिशन के दौरान उसका एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि विमान में सवार पायलट ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और खुद को इजेक्ट कर लिया, जिससे उसकी जान सुरक्षित बच गई है।
हवाई लक्ष्यों को रोकते समय हुआ हादसा
यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब फाइटर जेट आसमान में रूसी हवाई लक्ष्यों, जैसे मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक तकनीकी खराबी या ‘इन-फ्लाइट इमरजेंसी’ उत्पन्न हुई, जिसके बाद पायलट का संपर्क बेस से टूट गया और उसे विमान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
कैसी है पायलट की हालत?
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पायलट को सुरक्षित स्थान से निकाला। वायुसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, पायलट फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है। उसे चिकित्सकीय परीक्षण और जरूरी जांचों के लिए एक मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया है, जहां विशेषज्ञ उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रूस के भीषण मिसाइल हमले से दहला कीव, जेलेंस्की की चेतावनी हुई सच; कई शहरों में भारी तबाही
गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक, मलबे में तब्दील हुई अल-मुत्ताकीन मस्जिद; हमास के हथियार डिपो होने का दावा
अब सिर्फ PoK नहीं, पूरे पाकिस्तान में विरोध की आग… 3 दिन में 40 मौतों से मचा हड़कंप; शहबाज-मुनीर के उड़े होश
पाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है… NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
घटनास्थल पर जांच पर शुरू
हादसे वाली जगह पर वर्तमान में विशेषज्ञों की टीम और कानून प्रवर्तन अधिकारी तैनात हैं, जो विमान के मलबे की बारीकी से जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि जमीन पर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या नागरिक संपत्ति को क्षति पहुंचने की खबर नहीं है। यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी सटीक वजह जानने के लिए जांच टीम हर पहलू को खंगाल रही है।
यूक्रेन के लिए F-16 का क्या है महत्व?
यूक्रेन के रक्षा बेड़े में F-16 विमानों का शामिल होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन विमानों का उपयोग आक्रामक और रक्षात्मक, दोनों ही प्रकार के ऑपरेशनों में किया जाता है। ये विमान न केवल रूसी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं, बल्कि रूसी अग्रिम मोर्चों पर हमला करने के लिए भी तैनात किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- रूस के भीषण मिसाइल हमले से दहला कीव, जेलेंस्की की चेतावनी हुई सच; कई शहरों में भारी तबाही
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें कीव और ल्वीव जैसे शहरों में भारी नुकसान हुआ है।
