रूस के अटैक से दहला कीव! पुतिन ने हथियारों की प्रदर्शनी पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 10 की मौत और 100 घायल

Kyiv Missile Strike: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने हथियारों की एक प्रदर्शनी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Kyiv rocked by Russian attack! Putin fires ballistic missile at weapons exhibition; 10 dead, 100 injured.
रूस ने कीव पर किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Russia Kyiv Missile Strike: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में हथियारों की एक प्रदर्शनी को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। इस भीषण हमले में कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जताई कड़ी नाराजगी

इस हमले के तुरंत बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कृत्य को "नागरिकों पर किया गया क्रूर हमला" करार दिया। जेलेंस्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय मूल्यों को ताक पर रखने के लिए रूस को हर हाल में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

ग्राउंड में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हमला v

मिसाइल हमले की सटीक लोकेशन को लेकर यूक्रेनी अधिकारियों के बयानों में थोड़ा अंतर देखा गया है। राष्ट्रपति के सलाहकार सेरही फ्लैश बेस्करेस्टनोव ने जानकारी दी कि यह हमला कीव के पास ज़ायटोमिर हाईवे पर स्थित एक ट्रेनिंग ग्राउंड में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुआ।

हालांकि, यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने बाद में बताया कि मिसाइल एक निजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर गिरी थी, जहां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

रूस के भीतर यूक्रेन का हमला तेज

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन ने भी रूस के भीतर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन के ड्रोनों ने रूस के बेलगोरोद और रोस्तोव क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक गोदामों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है। विशेष रूप से, रूस की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी Wildberries के लॉजिस्टिक्स केंद्रों पर पिछले छह रातों से लगातार हमले जारी हैं।

युद्ध के इस बदलते स्वरूप के बीच, यूक्रेनी रक्षा फर्म 'स्काईफॉल' ने अपनी नई तकनीक JetKiller इंटरसेप्टर ड्रोन का अनावरण किया है। माना जा रहा है कि यह नया ड्रोन रूसी हवाई हमलों और ड्रोनों का मुकाबला करने में यूक्रेन की क्षमता को और मजबूती प्रदान करेगा। फिलहाल, कीव में हुए इस मिसाइल हमले के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com