रूस में लगातार छठी रात यूक्रेन का ड्रोन अटैक; ई-कॉमर्स हब और ऊर्जा केंद्रों को बनाया निशाना; मची भारी तबाही
Ukraine Drone Strike Russia: यूक्रेन ने लगातार छठी रात बेलगोरोद और रोस्तोव में रूसी ई-कॉमर्स दिग्गज 'वाइल्डबेरीज' के गोदामों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर ड्रोन से हमला किया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ukraine Drone Strike Russia Warehouse: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब व्यापारिक और आर्थिक मोर्चे पर बेहद आक्रामक हो गया है। यूक्रेनी ड्रोनों ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 की रात को लगातार छठी रात रूस के भीतर स्थित कमर्शियल गोदामों और ऊर्जा केंद्रों पर भीषण हमला किया।
इस ‘ड्रोन ब्लिट्ज’ का मुख्य निशाना रूस की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ के लॉजिस्टिक्स केंद्र रहे हैं, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर की चोट पहुंचने का अनुमान है।
बेलगोरोद और रोस्तोव में कोहराम
शनिवार तड़के यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों बेलगोरोद और रोस्तोव को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, बेलगोरोद शहर में कई भीषण धमाके हुए, जिसके बाद वहां स्थित रसद गोदामों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों में आग लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर; स्पेन में पहली बार नेशनल इमरजेंसी
ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर H1B Visa फ्री पर रोक से भारतीयों को बड़ी राहत
VIDEO: पानी में लैंडिंग के दौरान चट्टान से टकराया सीप्लेन, धूं-धूं कर जला; 11 लोग थे सवार
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
बेलगोरोद के मेयर वैलेन्टिन डेमिडोव और कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर शुवाएव ने पुष्टि की है कि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में भी कई व्यावसायिक संपत्तियों और गैस पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।
The Wildberries logistics center in Yekaterinburg, Sverdlovsk region, in Russia is under UAV attack. The first drone hit the premises of the facility. The workers are running in panic. pic.twitter.com/osx7aptsOt — (((Tendar))) (@Tendar) July 25, 2026
वाइल्डबेरीज को क्यों बनाया जा रहा निशाना?
रूसी ई-कॉमर्स दिग्गज वाइल्डबेरीज, जिसे ‘रूस का अमेजन’ कहा जाता है, पिछले एक हफ्ते से यूक्रेनी हमलों के निशाने पर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि ये लॉजिस्टिक्स केंद्र केवल व्यापारिक गतिविधियां ही नहीं, बल्कि रूसी सेना को सैन्य उपकरण और रसद की आपूर्ति भी कर रहे हैं।
कंपनी की वेबसाइट पर ड्रोन के पुर्जे और बॉडी आर्मर जैसे सैन्य सामान की उपलब्धता के कारण यूक्रेन इन्हें ‘वैध सैन्य लक्ष्य’ मान रहा है। पिछले छह दिनों में सेंट पीटर्सबर्ग, टवर, मॉस्को और रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में कंपनी के बड़े गोदामों पर हमले हो चुके हैं।
🇺🇦⚡️🇷🇺Ukrainian drones attacked the WB logistics center in Yekaterinburg, striking vehicles directly in front of the warehouse. There is currently a fire there. ▪️On the night of July 25, the Ukrainian Armed Forces launched a massive airstrike on Belgorod. The Luch Thermal Power… pic.twitter.com/JhFsf3YOmq — Global Brief (@globalbrief_now) July 25, 2026
ऊर्जा ठिकानों पर प्रहार
यूक्रेन अब केवल सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रूस के भीतर गहरे ऊर्जा केंद्रों को भी निशाना बना रहा है। सैटेलाइट डेटा से पता चला है कि बेलगोरोद के लूच थर्मल पावर प्लांट और एक मुख्य इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को ड्रोन हमलों में भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें:- फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर; स्पेन में पहली बार नेशनल इमरजेंसी
इस बीच, यूक्रेनी रक्षा फर्म स्काईफॉल ने अपने नए जेटकिलर इंटरसेप्टर ड्रोन का अनावरण किया है, जो रूसी हवाई हमलों और ड्रोनों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में सक्षम है। युद्ध के इस नए चरण ने रूसी नागरिकों के बीच दहशत फैला दी है और आर्थिक नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और राहत कार्य जारी हैं।
