Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन ने 1600Km दूर से रूस पर दागे 361 ड्रोन, सबसे बड़े ऑल रिफाइनरी के बनाया निशाना- VIDEO

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी किरिशी ऑयल रिफाइनरी पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया। हमले में जोरदार विस्फोट और आग लगी, जिससे काला धुआं उठता देखा गया। वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 14, 2025 | 07:53 PM

यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरी पर हमला किया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ukraine Attacks Russian Oil Refinery: यूक्रेन ने शनिवार देर रात को रूस पर एक बड़ा हमला किया। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन नें रूस के सबसे बड़े ऑल रिफाइनरी पर एक साथ सैकड़ो ड्रोन दागे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमले के बाद आसमान में काला धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं। निशाना बनी रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी इकाइयों में से एक है और लेनिनग्राद क्षेत्र के किरिशी शहर में स्थित है।

हमले के बाद यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने एक बयान जारी कर हमले की जानकारी दी। यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बताया कि रिफाइनरी पर हमले से जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई। उन्होंने रात के समय ली गई तस्वीर भी साझा की, जिसमें आग और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। यह रिफाइनरी हर साल लगभग 1.77 करोड़ मीट्रिक टन (प्रतिदिन 3.55 लाख बैरल) कच्चे तेल का उत्पादन करती है और यूक्रेन से करीब 1,600 किलोमीटर दूर है।

पहले भी रूसी रिफाइनरी को बनाया निशाना

यूक्रेन पिछले कुछ महीनों से लगातार रूसी तेल रिफाइनरियों को अपना निशाना बना रहा है, जिससे देश में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। हाल की ड्रोन कार्रवाइयों और बढ़ती मांग के चलते रूस में गैसोलीन की कमी हो गई है। हालांकि अभी तक रूस की ओर से यूक्रेनी हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। न ही ये बताया है कि उसे इस हमले से कितना नुक्सान हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

Nepal Elections: प्रमुख दलों के घोषणा पत्र जारी, भारत और चीन के साथ रिश्तों पर रहेगा बड़ा फोकस

किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर भड़के ट्रंप, जाहिर की नाराजगी, बोले- यह बेहद शर्मनाक

इधर ट्रंप ने दी धमकी….उधर ईरान में आधी रात को क्रैश हुआ फाइटर जेट, पायलट की दर्दनाक मौत

ईरान पर हमले के लिए ब्रिटेन ने रोका ट्रंप का रास्ता, एयरबेस इस्तेमाल करने से किया साफ इनकार

Ukraine attacked an oil refinery in Kirishi, Leningrad Oblast, last night. This is Russia’s largest oil refinery by fuel production volume. Ukrainian sources report a successful attack. Regional authorities only mention the downing of drones in the village. pic.twitter.com/lX9qmTmAE0 — Sota News (@sotanews) September 14, 2025

जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद रूस के कई क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्थिति को संभालने के लिए रूस ने गैसोलीन के निर्यात पर रोक लगाई है। अधिकारियों ने 30 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध और 31 अक्टूबर तक व्यापारियों व बिचौलियों पर आंशिक प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: कतर के बाद पाकिस्तान के दोस्त पर नेतन्याहू की नजर, खौफजदा हुआ ये मुस्लिम देश, कभी भी हो सकता है अटैक

ट्रंप ने की नाटों देशों से टैरिफ लगाने की अपील

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नाटों देशों से रूस पर 50 से 100 फीसदी टैरिफ लगाने की अपील की है। ट्रंप का कहना है कि रूस पर टैरिफ लगाकर ही उसे सीजफायर के लिए मनाया जा सकता है। ट्रंप ने रूस के साथ चीन पर भी टैरिफ लगाए जाने की बात कही है।

Ukraine drone attack 361 drones target russias biggest oil refinery 1600km

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 07:45 PM

Topics:  

  • Drone Attack
  • Russia-Ukaraine War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.