Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: यूक्रेन ने रूस के 2 एयरबेस उड़ाए, ड्रोन हमले में 40 से अधिक विमान भी ध्वस्त! अब क्या करेंगे पुतिन?

यूक्रेन ने रूस पर एक जबरदस्त हवाई हमला कर दावा किया है कि उसने SBU ड्रोन ऑपरेशन के जरिए रूस के 40 से ज्यादा लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन के अनुसार, इस हमले में रूस के कई हाई-टेक विमान जैसे A-50,

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 01, 2025 | 06:39 PM

यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मास्को: यूक्रेन ने रूस के दो एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस के एक अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में कम से कम 3 लोगों के मारे जाने की संभावना है। घटनास्थल से घना धुआं उठता देखा गया और वहां अफरातफरी मच गई। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि इस हमले में रूस के 40 से ज्यादा विमान नष्ट कर दिए गए हैं।

रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने साइबेरिया में ड्रोन हमले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि एक सैन्य इकाई को निशाना बनाया गया है। इस खतरे से निपटने के लिए सेना और नागरिक बल सक्रिय हो गए हैं। ड्रोन लॉन्च करने वाली जगह को भी सील कर दिया गया है।

दो एयरबेस समेत 40 से ज्यादा सैन्य विमान तबाह

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के दो बड़े एयरबेसों पर जबरदस्त ड्रोन हमला करने का दावा किया है। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) के एक अधिकारी के अनुसार, इस हमले में रूस के ओलेन्या एयरबेस और बेलाया एयरबेस को निशाना बनाया गया, जो टुपोलेव Tu-95 और Tu-22M3 बमवर्षकों के लिए प्रमुख ठिकाने हैं। यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में 40 से ज्यादा रूसी सैन्य विमान तबाह हुए हैं। इनमें A-50 AWACS विमान भी शामिल है।

देखें Video-

Russia is under attack pic.twitter.com/K25SEwdwue — Vladcoin (@runews) June 1, 2025

ईरान ऑब्जर्वर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक एयरबेस पर खड़े रूसी विमानों को नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। यूक्रेन द्वारा इसे रूस पर अब तक का सबसे बड़ा और विनाशकारी ड्रोन हमला बताया गया है। यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब एक दिन पहले ही रूस ने 50,000 सैनिकों को यूक्रेन सीमा पर तैनात कर, कीव पर एक बड़े पैमाने का जमीनी हमला करने की योजना बनाई थी।

⚡️BREAKING Ukraine damaged a number of Russian strategic bombers Tu-95 bombers are critical to Russia’s nuclear forces such strikes could trigger a nuclear response pic.twitter.com/nQrLOmS2wr — Iran Observer (@IranObserver0) June 1, 2025

यूक्रेन में कीव समेत 5 शहरों पर आसमान से बरसी तबाही, चारों तरफ मचा हाहाकार, इतने सैनिकों की हुई मौत

हमले के वीडियो में विमान जलते हुए और आग की लपटों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने यूक्रेन के ड्रोन (UAV) हमलों की लहरों से हुए विस्फोटों की पुष्टि की है। यूक्रेनी मीडिया ने इस अभियान का नाम “वेब” रखा है, जिसका मकसद रूसी सेना की ताकत को कमजोर करना है। हालांकि, रूस ने इस हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका है।

रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। यह हमला उन कई ड्रोन हमलों की एक कड़ी है, जिसमें यूक्रेन ने रूस के अंदर गहराई तक जाकर हमला किया है। इससे पहले भी कई रूसी एयरबेसों को निशाना बनाया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस हमले ने रूस की सैन्य क्षमता को गंभीर रूप से कमजोर किया है। साथ ही, यह यूक्रेन की नई युद्ध नीति में एक अहम बदलाव को भी दर्शाता है।

Ukraine destroys 2 russian airbases and 40 planes in drone strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 06:39 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप ने चुराया PM मोदी का आइडिया, गाजा में युद्धविराम की जागी उम्मीद, नेतन्याहू भी हुए तैयार

2

भीषण बम धमाके से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा के अस्पतालों में घोषित की गई इमरजेंसी; देखें VIDEO

3

लंदन में गांधी की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़, भारतीय उच्चायोग ने की कार्रवाई की मांग

4

गाजा प्लान पर ट्रंप को मिला पीएम मोदी का समर्थन, पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का तैयार होगा रास्ता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.