ब्रिटेन की महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया स्पर्म और बन गई मां, जानिए वजह
- Written By: आसिफ सईद
Representative Photo
नई दिल्ली: ब्रिटेन (Britain) की रहने वाली एक महिला (Woman) ऑनलाइन (Online) आर्डर किए गए स्पर्म (Sperm) से मां बन गई है। अब बच्चे को ऑनलाइन बेबी (Online Baby) कहा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, महिला ने ने ऑनलाइन स्पर्म मंगाया था जिसके बाद इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। महिला ने पहली ही अटेम्प्ट में बेबी कंसीव कर लिया इसके बाद अब महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के ननथॉर्प की रहने वाली वाली 33 साल की स्टेफनी नाम की महिला ने ऑनलाइन आर्डर किए गए स्पर्म के ज़रिए बच्चे को जन्म दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेफनी का उसके पति से तलाक हो चुका था। उसके पति से पहले से ही एक बेटा है। ये महिला एक और बच्चा चाहती थी। लेकिन महिला किसी और के साथ रिलेशन नहीं चाहती थी। जिसके बाद उसने ऑनलाइन स्पर्म आर्डर करने का फैसला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पास ज़्यादा पैसे नहीं थे जिसके चलते वह अस्पताल से आईवीएफ नहीं करवा सकती थी। महिला ने सबसे पहले ऑनलाइन स्पर्म डोनेशन से जुडी जानकारी इकठ्ठा की और इसके बारे में उसने अपने कुछ दोस्तों से भी सलाह मश्वरा किया। आखिरकार महिला ने एक बेबी ऐप के जरिए स्पर्म ऑर्डर किया और बाद में उसने एक इनसेमिनेशन किट मंगवाया।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान की संवेदनशील पहल, कैंसर पीड़ित बच्ची की मुस्कान के लिए मुंडवाया सिर
स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया और उन्हें स्पर्म दे गया। इसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। फिर महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया। महिला का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं और यह एक प्रकार से ‘ऑनलाइल बेबी’ है।
