Epstein Scandal ने हिलाया ब्रिटेन: पीटर मैंडेलसन विवाद में पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी पर संकट
Epstein Political Storm: PM कीर स्टार्मर ने माना कि उन्हें पीटर मैंडेलसन के एपस्टीन से रिश्तों की जानकारी थी। इस खुलासे के बाद ब्रिटेन की राजनीति में तूफान आ गया है और स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है।
- Written By: प्रिया सिंह
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Keir Starmer Epstein Scandal Knowledge: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इन दिनों अपनी ही पार्टी के भीतर भारी विरोध का सामना कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पीटर मैंडेलसन के रिश्तों की उन्हें पहले से खबर थी। इसके बावजूद उन्होंने मैंडेलसन को अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया, जिससे उनकी नैतिकता और निर्णय क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब लेबर पार्टी के सांसद ही उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं और ब्रिटिश संसद में सरकार हार के कगार पर पहुंच गई थी।
मैंडेलसन की विवादास्पद नियुक्ति
प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बुधवार को संसद में स्वीकार किया कि मैंडेलसन की नियुक्ति से पहले उन्हें एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती की जानकारी थी। बाद में उन्होंने अपने इस फैसले पर खेद जताते हुए मैंडेलसन पर इस दोस्ती के बारे में लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में हुए खुलासे बेहद चौंकाने वाले और शर्मनाक हैं जिससे पूरा देश और सरकार आहत महसूस कर रही है।
हाउस ऑफ कॉमन्स में हंगामा
लेबर पार्टी की नेता मेग हिलियर और एंजेला रेयनर द्वारा लाए गए संशोधन के कारण सरकार को नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज जारी करने पड़े। लेबर सांसदों ने मैंडेलसन की नियुक्ति से संबंधित गोपनीय कागजात सार्वजनिक करने के पक्ष में भारी मतदान किया जिससे सरकार गहरे दबाव में आ गई। नाराज सांसदों ने चेतावनी दी है कि दस्तावेजों के सामने आने के बाद स्टार्मर को गंभीर चुनौती मिल सकती है क्योंकि पुलिस जांच भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Hormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
मैंडेलसन का इस्तीफा और खुलासे
पीटर मैंडेलसन ने 3 फरवरी को हाउस ऑफ लॉर्ड्स से इस्तीफा दे दिया ताकि वह अपनी लेबर पार्टी को और अधिक शर्मिंदगी से बचा सकें। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में मैंडेलसन की एपस्टीन से करीबी और ईमेल चैट के माध्यम से संवेदनशील सरकारी फाइलें साझा करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 75000 डॉलर में सरकारी फाइलें भेजने के चौंकाने वाले खुलासे ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
रॉयल एडवाइजरी काउंसिल से बाहर
प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पुष्टि की है कि किंग चार्ल्स-III की सहमति के बाद मैंडेलसन को रॉयल एडवाइजरी काउंसिल से भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सरकार अब एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है जिसके माध्यम से मैंडेलसन से उनका प्रतिष्ठित ‘लॉर्ड’ टाइटल भी हमेशा के लिए छीन लिया जाएगा। लेबर पार्टी के भीतर अब नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले दस्तावेज सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में कत्लेआम…इस्लामिक कट्टरपंथियों ने 2 गांवों में घुसकर बहाई खून की नदियां, 162 लोगों की मौत
शर्मनाक तस्वीरें और पुलिस जांच
सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें मैंडेलसन एक होटल में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वह केवल अंडरवियर और टीशर्ट में दिख रहे हैं जबकि उनके साथ मौजूद महिला केवल बॉथरोब में खड़ी नजर आ रही है। इस तरह के व्यक्तिगत और पेशेवर विवादों ने मैंडेलसन के दशकों लंबे राजनीतिक करियर को पूरी तरह से समाप्त करने के कगार पर ला खड़ा किया है।
