Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UAE में फिर खुलेंगे स्कूल, मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच कल से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, जानें सुरक्षा के नए नियम

UAE Schools Reopen: यूएई के शिक्षा मंत्रालय ने 11 मई से सभी स्कूलों को ऑफलाइन खोलने का निर्देश दिया है। पिछले सप्ताह ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से ऑनलाइन क्लास चल रही थीं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 10, 2026 | 09:21 PM

सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

UAE Schools Reopen Offline Classes: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। यूएई के शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सोमवार, 11 मई 2026 से देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू हो जाएगी। पिछले एक हफ्ते से क्षेत्रीय सुरक्षा और मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर पढ़ाई ऑनलाइन की जा रही थी लेकिन अब हालात सामान्य होने पर स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है।

11 मई से सामान्य होंगी कक्षाएं

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, नर्सरी स्कूल से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक के सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी अब सामान्य रूप से कैंपस जा सकेंगे। मंत्रालय ने बताया है कि शैक्षिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सभी स्कूलों को कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों और अभिभावकों को किसी भी तरह की असुविधा या डर का सामना न करना पड़े।

पिछले सप्ताह क्यों बंद हुए थे स्कूल?

दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण यूएई प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था। इसकी मुख्य वजह 4 मई को हुआ वह भीषण हमला था, जब ईरान की ओर से यूएई की तरफ 12 बैलिस्टिक और 3 क्रूज मिसाइलों सहित कुल 15 मिसाइलें दागी गई थीं। गौरतलब है कि अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच एक युद्धविराम लागू हुआ था और इस मिसाइल हमले को उस समझौते के बाद का पहला बड़ा उल्लंघन माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील

हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट

Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार

सावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर ने दिया ये बयान

एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किए हमले

यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारी दी है कि अधिकांश मिसाइलों को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया था, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बावजूद, सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों के लिए अस्थाई प्रोटोकॉल लागू कर दिए थे।

तनाव अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है। हाल ही में रविवार, 10 मई को भी यूएई के आसमान में दो ड्रोनदेखे गए थे, जिन्हें डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ घंटों में इन हमलों से कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, तनाव की शुरुआत से अब तक कुल दो सैनिक शहीद हुए हैं और सेना के साथ काम करने वाले एक मोरक्को नागरिक की भी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:- ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील

मंत्रालय ने जताया सुरक्षा पर भरोसा

शिक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से सब व्यवस्थित कर लिया गया है। मंत्रालय का मानना है कि अब स्कूलों को सामान्य रूप से चलाने में कोई खतरा नहीं है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल द्वारा जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Uae schools reopen offline classes after missile attacks security update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 09:21 PM

Topics:  

  • UAE
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.