Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की मौत

पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के आतंकवाद प्रभावित लक्की मरवत जिले में बरगई पुलिस थाने पर रविवार रात हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 19, 2024 | 10:34 AM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलगाववादियों के हमले में पांच मजदूरों की मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों के हमले में एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के आतंकवाद प्रभावित लक्की मरवत जिले में बरगई पुलिस थाने पर रविवार रात हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हमले में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल थाना प्रभारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:-रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दाखिल होकर क्या करना चाहता है यूक्रेन, जेलेंस्की ने बताया अपना प्लान

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ होटल नहीं! जयशंकर कनेक्शन से जुड़ा है सेरेना, जानें PAK ने शांति वार्ता के लिए यही जगह क्यों चुनी?

शांति वार्ता के लिए ‘जेल’ बना इस्लामाबाद, हॉस्पिटल से लेकर दवा दुकानों तक सब बंद; घरों में कैद हुए हजारों लोग

Explainer: लेबनान की आग में जल जाएगी इस्लामाबाद वार्ता? US-ईरान डील के बीच खड़ी हैं ये सबसे बड़ी चुनौतियां

नेतन्याहू ने फटकारा तो ट्वीट डिलीट कर भागे ख्वाजा आसिफ! इजरायल को बताया था कैंसर, मध्यस्थता पर उठे सवाल

फ्रंटियर कॉन्स्टेब्युलरी वाहनों पर अटैक
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान प्रभारी को कई गोलियां लगी थीं। पुलिस के मुताबिक, हमले से पहले आतंकवादी पुलिस थाने के पास स्थित एक घर में छिपे हुए थे। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने फ्रंटियर कॉन्स्टेब्युलरी के वाहनों को निशाना बनाया, जिससे उसमें सवार कम से कम दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। उसने बताया कि हमले में दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 अगस्त को सात आतंकी हुए थे ढेर
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने 15 अगस्त को आतंकियाें के गढ़ में घुसकर गुरुवार को सात दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इसके पहले भी सुरक्षाबलों ने हुए मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराया था। पाकिस्तान के हिंसा-प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सात आतंकी मारे गए थे।

सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर यानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ अभियामन चलाया गया था।

ये भी पढ़ें:-एक दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे एस. जयशंकर, क्राउन प्रिंस अल-खालिद अल-सबा से की मुलाकात

Two pakistani policemen killed in terrorist attack in khyber pakhtunkhwa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2024 | 10:34 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • Terrorist Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.