युद्ध के बीच समुंदर में टक्कर, इजरायल-ईरान तनाव वाले समुद्री मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा
इजरायल-ईरान तनाव के मध्य होर्मुज जलडमरूमध्य चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां दो तेल टैंकर आपस में टकरा गए। घटना की सूचना मिलने पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का तटरक्षक दल मौके पर पहुंच गया है और लोगों को सुरक्षित...
- Written By: अमन उपाध्याय
युद्ध के बीच समुंदर में टक्कर,फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इजरायल और ईरान के बीच में तनाव बढ़ने के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। असल में, लगभग 33 किलोमीटर चौड़ाई वाले इस संकरे मार्ग का वैश्विक तेल और गैस परिवहन में अहम स्थान है। यह फारस की खाड़ी का मुख्य द्वार है, जहां से विश्वभर होने वाले तेल कारोबार का लगभग एक-पांचवा हिस्सा होकर गुजरता है।
अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) की जानकारी अनुसार, 2024 में प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ बैरल तेल ने इस मार्ग का उपयोग किया। मंगलवार को इस जलडमरूमध्य में दो बड़े जहाज आपस में टकरा गए।
ओमान की खाड़ी में हुई टक्कर
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तटरक्षक बल ने मंगलवार को ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर और दूसरे जहाज की टक्कर होने पर 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेल से लदा टैंकर ‘एडलिन’ मिस्र की स्वेज नहर की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। नासा ने मंगलवार सुबह इस क्षेत्र में ‘हीट सिग्नेचर’ होने की जानकारी दी थी। ‘हीट सिग्नेचर’ मतलब वस्तुओं द्वारा उनके तापमान की वजह से फैलने वाली अवरक्त (इन्फ्रारेड) ऊर्जा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
US Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय गार्ड ने सूचित किया कि उन्होंने अपने तटरक्षक बल की खोज और बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेजा है, जो यूएई के तट से 24 समुद्री मील दूर स्थित था। सभी 24 कर्मचारियों को सकुशल बचाकर खोर फक्कान बंदरगाह पहुंचा दिया गया। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म ‘एंब्रे’ ने भी स्पष्ट किया कि यह घटना किसी सुरक्षा समस्या से जुड़ी नहीं थी। यह टक्कर ऐसे समय में हुई है जब इजराइल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ है।
सद्दाम जैसा होगा खामेनेई का अंत! ईरान में ही लटकाएगा इजरायल, तेहरान में मचा हड़कंप
समुद्री मार्ग की घेराबंदी के मूड मे ईरान
इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हवाई हमला किया था, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि ईरान इस समुद्री मार्ग की घेराबंदी कर सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड तेल टैंकर कंपनी ‘फ्रंटलाइन’ ने जानकारी दी है कि उसने अब खाड़ी तक पहुंचने वाले नए आदेश लेने बंद कर दिए हैं, जो हॉरमुज जलडमरूमध्य से होकर जाते हैं। इसका असर यह हुआ कि कई देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ने लगी हैं।
