Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?

Turkey Unveils First ICBM Yildirimhan: तुर्किये ने अपनी पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 'यिल्डिरिमहन' का प्रोटोटाइप पेश किया है। इसकी मारक क्षमता और गति जानकर दंग रह जाएंगे आप।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 08, 2026 | 05:38 PM

तुर्किये की यिल्डिरिमहन मिसाइल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Turkey Unveils First ICBM Yildirimhan Missile Explained:  ग्लोबल डिफेंस सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए तुर्किये ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस्तांबुल में आयोजित ‘साहा 2026 इंटरनेशनल डिफेंस एंड एयरोस्पेस’ प्रदर्शनी में तुर्किये ने अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ‘यिल्डिरिमहन’ (Yildirimhan) को पेश किया है।

तुर्की भाषा में ‘यिल्डिरिमहन’ का अर्थ बिजली होता है और यह मिसाइल अपने नाम के तरह ही विध्वंसक क्षमताओं से लैस है। इस प्रोटोटाइप के अनावरण के साथ ही तुर्किये अब उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल होने की ओर बढ़ गया है। जिनके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली आधुनिक रक्षा तकनीक मौजूद है।

यिल्डिरिमहन मिसाइल क्या है रेंज?

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस यिल्डिरिमहन मिसाइल की मारक क्षमता 6,000 किलोमीटर है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, 5,500 किमी से अधिक रेंज वाली मिसाइलों को ICBM की श्रेणी में रखा जाता है और इस लिहाज से यह तुर्किये की अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल है। यदि इसे तुर्किये से लॉन्च किया जाता है तो यह एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बड़े हिस्सों में अपने लक्ष्य को आसानी से भेद सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO

Canada Hospital Ants: कनाडा अस्पताल में चींटियों का हमला, ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचीं, सर्जरी हुईं रद्द

Iran US Tension: ईरान अमेरिका तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की भारी उम्मीद, शांति वार्ता तेज

क्या है इसकी खूबी?

इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार है। यह मिसाइल ‘मैक 25’ की अधिकतम गति से चल सकती है जो ध्वनि की गति से लगभग 25 गुना अधिक है। यह चार रॉकेट प्रणोदन इंजनों द्वारा संचालित होती है और इसमें ईंधन के रूप में लिक्विड नाइट्रोजन टेट्रोक्साइड का उपयोग किया जाता है। साथ ही, यह 3,000 किलोग्राम तक का पेलोड (हथियार) ले जाने की क्षमता रखती है।

यिल्डिरिमहन मिसाइल, इन्फोग्राफिक

तुर्किये ने दुनिया को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

तुर्किये के रक्षा मंत्री यासर गुलर के अनुसार, यह मिसाइल देश की सुरक्षा के साथ-साथ सहयोगियों को तकनीकी और आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि मीडिल ईस्ट के तनाव को देखते हुए तुर्किये अब विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करके अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाना चाहता है। यह विकास तुर्किये को एक ऐसी वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा जो बिना किसी बाहरी दबाव के अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम होगा।

प्रोटोटाइप से परमाणु शक्ति की ओर?

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अभी केवल इस मिसाइल का प्रोटोटाइप या ‘मॉक-अप’ पेश किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक इसके कोई पुख्ता उड़ान परीक्षण नहीं हुए हैं और इसके कई महत्वपूर्ण सब-सिस्टम का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:- सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप

सुरक्षा विश्लेषक बुरक यिल्डिरिम के अनुसार, ‘यिल्डिरिमहन’ का डिजाइन तुर्किये के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम (Delta-V) के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने और बैलिस्टिक मिसाइल की तकनीक में काफी समानता होती है। वर्तमान में तुर्किये ने इस मिसाइल का उत्पादन शुरू नहीं किया है लेकिन यह घोषणा स्पष्ट रूप से दुनिया को तुर्किये के भविष्य के सैन्य इरादों और उसकी बढ़ती सैन्य ताकत का संकेत दे रही है।

Turkey unveils first icbm yildirimhan missile range speed specs explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Navbharat Explainer
  • Turkey
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.