तुर्की में 6.2 तीव्रता का भूकंप, इस्तांबुल समेत कई शहरों में दहशत का माहौल, जानें क्या है ताजा अपडेट
Turkey Earthquake: तुर्की में 6.02 तीव्रता का भूकंप आया है। ये सूचना जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भूकंप, फोटो ( सो. एआई )
इस्तांबुल: तुर्की में मिडिल ईस्ट क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बुधवार को बताया कि तुर्की में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।
तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (AFAD) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:49 बजे (0949 GMT) आया। इसका केंद्र इस्तांबुल से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) पश्चिम में स्थित सिलिवरी के पास था। भूकंप की गहराई केवल 6.92 किलोमीटर (4.3 मील) थी, जिससे कंपन इतना तीव्र था कि इसे भूमि की सतह पर महसूस किया जा सका।
कम से कम चार झटके किए गए महसूस
अधिकारियों ने बताया कि यह भूकंप हाल के वर्षों में भूकंपों में सबसे शक्तिशाली था। इस्तांबुल, जो यूरोप और एशिया के संगम पर स्थित है और बोस्फोरस जलडमरूमध्य के पार फैला हुआ है, अक्सर भूकंपीय गतिविधियों का सामना करता है, लेकिन इस बार की तीव्रता ने कई लोगों को गहरे डर में डाल दिया है। लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran Conflict: होर्मुज में अमेरिकी हमले से तनाव, ईरान ने दी इजरायल को मिटाने की बड़ी धमकी
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
इज़रायली मीडिया के अनुसार, एक व्यक्ति घबराहट में आकर बालकनी से छलांग लगा दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं और जिससे उसको तुरंत ईलाज मिल सका भूकंप के बाद भी झटकों का सिलसिला जारी है, जिस कारण अधिकारी लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मिल रही जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अब तक कम से कम चार झटके महसूस किए गए हैं, जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटके की तीव्रता 6.2 मापी गई और यह लगभग 10 सेकंड तक चला। इन भूकंपों के प्रभाव से मरमारा सागर में ऊंची लहरें उठीं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई जबकि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि तुर्की में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है।
EQ of M: 6.0, On: 23/04/2025 15:19:11 IST, Lat: 40.99 N, Long: 28.10 E, Depth: 10 Km, Location: Turkey.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/1ldwTAZSoD — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 23, 2025
साल 2023 में आया था भीषण भूकंप
आपको बता दें कि साल 2023 में तुर्किये में एक भीषण भूकंप आया था। जिसने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। यह भूकंप दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और सीरिया के कुछ जगहो पर महसूस किया गया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज की गई। इस खतरनाक भूकंप के कारण कई शहरों में इमारतें बिखर गईं और हजारों लोग मलबे के नीचे दब गए।
इस त्रासदी में भारी जान-माल का नुकसान हुआ और बहुत लोगों की जान चली गई। राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए भारत, अमेरिका, रूस और कई यूरोपीय देशों सहित दुनियाभर से टीमें और संसाधन भेजे गए।
