फिलीपींस में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी, मचेगी भयंकर तबाही
- Written By: शुभम सोनडवले
File Photo
नवभारत वर्ल्ड डेस्क: फिलीपींस (Philippines) के मिंडानाओ में शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के बाद फिलीपींस, अमेरिका (US) और जापान (Japan) ने सुनामी अलर्ट (Tsunami Alert) जारी किया है। युरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के मुताबिक शनिवार को फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जो 63 किमी (39 मील) की गहराई पर था। जल्द ही फिलीपींस और जापान में सुनामी आने की आशंका है।
जापान के पश्चिमी तट पर पहुंचेगी सुनामी लहरें
फिलीपीन सीस्मोलॉजी एजेंसी PHIVOLCS ने कहा है कि सुनामी की लहरें फिलीपींस में स्थानीय समयानुसार आधी रात (1600 GMT) तक पहुंच सकती हैं और घंटों तक जारी रह सकती हैं। जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके ने कहा है कि एक मीटर (3 फीट) ऊंची सुनामी की लहरें जापान के पश्चिमी तट पर थोड़ी देर बाद- रात 1:30 बजे (शनिवार को 1630 जीएमटी) तक पहुंच सकती हैं।
#TsunamiPH ADVISORY: TSUNAMI WARNING Tsunami Information No.1
Date and Time: 02 Dec 2023 – 10:37 PM
Magnitude = 6.9
Depth = 008 kilometers
Location = 08.52°N, 126.69°E – Offshore of Surigao Del Surhttps://t.co/YnEUN7M8Qs pic.twitter.com/C3Ris1BCVp — PHIVOLCS-DOST (@phivolcs_dost) December 2, 2023
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.6 और गहराई 32 किमी (20 मील) बताई और कहा कि यह रात 10:37 बजे आया था। (1437 GMT)।
फिलीपींस में पिछले महीने भूकंप से 8 लोगों की मौत
गौरतलब है कि पिछले महीने 17 नवंबर को दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के भूकंप में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप से कई लोग घबरा गए थे। इस भूकंप में 50 से अधिक घरों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
उल्ल्खनीय है कि प्रशांत क्षेत्र के “रिंग ऑफ फायर” में स्थित फिलीपींस में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, जिसे अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण “दुनिया में सबसे अधिक भूकंपीय और ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय क्षेत्र” के रूप में वर्णित करता है।
