Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Donald Trump ने ईरान को 'समय रहते समझौता' करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने करज में पुल की तबाही का वीडियो साझा किया, वहीं ईरान ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Warning Iran: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ इजरायल बल्कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कड़ा बयान देकर स्थिति को और गर्मा दिया है।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को देर होने से पहले अमेरिका के साथ समझौता कर लेना चाहिए, अन्यथा हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि ईरान के करज इलाके में स्थित एक बड़े पुल को हमले में ध्वस्त कर दिया गया है।
Donald Trump की धमकी पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया
ट्रंप के इस बयान पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पतालों, दवा कंपनियों और मेडिकल रिसर्च संस्थानों जैसे पाश्चर संस्थान को निशाना बनाने का क्या औचित्य है। उन्होंने इन हमलों को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और विश्व स्वास्थ्य संगठन, रेड क्रॉस तथा ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हस्तक्षेप की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
US President Donald Trump posts on Truth Social, “…It is time for Iran to make a deal before it is too late and there is nothing left of what still could become a great country…” pic.twitter.com/CrmxmVluPU — ANI (@ANI) April 2, 2026
इस बीच ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों की ओर मिसाइल हमले जारी रखे हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं है। ईरान के इन हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसके प्रभाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिसका असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है।
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप (सो. सोशल मीडिया)
30 देशों के साथ मिलकर योजना बना रहा ब्रिटेन
बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र से पहले दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति होती थी। ब्रिटेन इस महत्वपूर्ण मार्ग को फिर से खोलने के लिए 30 से अधिक देशों के साथ चर्चा करने की योजना बना रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खोला जा सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह जिम्मेदारी केवल अमेरिका की नहीं है। उन्होंने उन देशों से आगे आने की अपील की जो इस मार्ग से तेल पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें- ईरान की टूटी कमर! अमेरिका-इजरायल ने एक और टॉप कमांडर को मार गिराया, तेहरान में मची खलबली
ईरान में कोई बड़ा खतरा नहीं बचा
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई इतनी प्रभावी रही है कि अब ईरान से कोई बड़ा खतरा नहीं बचा है। हालांकि, ईरानी सेना ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अब भी पर्याप्त हथियार, गोला-बारूद और गुप्त उत्पादन केंद्र मौजूद हैं, जिन तक पहुंचना अमेरिका के लिए संभव नहीं है।
