ट्रंप का नया कमाई मॉडल! 86 लाख रुपये देकर सबसे पहले देख सकेंगे उनके पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
Trump Truth API: ट्रंप की कंपनी Truth Social ने 'Truth API' सर्विस लॉन्च की है। TMTG ने इस विशेष सेवा के लिए हर महीने करीब 86 लाख रुपये की भारी-भरकम फीस का प्रस्ताव रखा है। जानें इससे क्या होगा फायदा?
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Truth Social Early Access: ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) ने राजस्व बढ़ाने के लिए एक अनोखा रास्ता निकाला है। कंपनी ने ‘Truth API’ नामक एक नई डेटा सर्विस शुरू करने का एलान किया है, जिसके जरिए बैंकों, निवेश कंपनियों और वॉल स्ट्रीट की दिग्गज ट्रेडिंग फर्मों को ट्रंप के पोस्ट दूसरों से पहले देखने की सुविधा मिलेगी।
क्या है 86 लाख रुपये का यह डेटा प्लान?
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, TMTG ने इस विशेष सेवा के लिए हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब 86 लाख रुपये) की भारी-भरकम फीस का प्रस्ताव रखा है। जो कंपनियां लंबे समय के लिए जुड़ना चाहती हैं, उनके लिए रियायती ऑफर भी है। अगर कोई फर्म तीन साल का समझौता करती है, तो उसे यह सेवा 60 हजार डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) प्रति माह में मिल सकती है।
यह पहली बार है जब ट्रंप की कंपनी डेटा लाइसेंसिंग के कारोबार में उतर रही है। ‘Truth API’ के जरिए ग्राहकों को ट्रूथ सोशल के 10 सबसे प्रभावशाली अकाउंट्स के पोस्ट रीयल-टाइम में सबसे तेज गति से मिलेंगे। इन अकाउंट्स में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, एरिक ट्रंप और प्रमुख समर्थक जैसे डैन बोंजिनो और सीन हैनिटी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
कनाडा के धुएं से जहरीली हुई अमेरिका की हवा, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारी टैरिफ लगाने की धमकी
बांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
मोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
बाजार में ‘मिलीसेकंड’ की कीमत
विशेषज्ञों का मानना है कि हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) करने वाली कंपनियों के लिए कुछ मिलीसेकंड पहले जानकारी मिलना करोड़ों रुपये के मुनाफे का सबब बन सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर वैश्विक बाजारों में हलचल मचा देते हैं।
उदाहरण के तौर पर, 9 अप्रैल 2025 को जब ट्रंप ने नए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोकने की घोषणा ट्रूथ सोशल पर की थी, तो वॉल स्ट्रीट के शेयरों में तुरंत उछाल आ गया था। ऐसी स्थिति में, जिन कंपनियों के पास डेटा का एक्सेस सबसे पहले होगा, वे दूसरों से पहले ट्रेड करके भारी मुनाफा कमा सकती हैं।
बढ़ता राजनीतिक विवाद
इस योजना के सामने आते ही अमेरिका में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। डेमोक्रेटिक सीनेटर रॉन वाइडन ने आरोप लगाया है कि यह योजना सीधे तौर पर ट्रंप परिवार को आर्थिक लाभ पहुँचाने और वॉल स्ट्रीट के बड़े ट्रेडर्स को अनुचित फायदा देने की कोशिश है। व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि TMTG ने भी चुप्पी साध रखी है।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह अनैतिक लग सकता है लेकिन मौजूदा कानूनों के तहत इसे अवैध साबित करना कठिन होगा। ट्रंप का ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट’ TMTG में लगभग 41% हिस्सेदारी रखता है, जिसका सीधा अर्थ है कि इस सर्विस से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा डोनाल्ड ट्रंप के पास ही जाएगा।
अगस्त से शुरू होगी सर्विस
कंपनी के मुताबिक, यह सेवा 1 अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी। इसमें ग्राहकों को 24 घंटे लगातार अपडेट और 2022 से अब तक के सभी पोस्ट का पूरा आर्काइव मिलेगा। खबर है कि कुछ गुप्त ग्राहकों ने लॉन्च से पहले ही इस प्रीमियम सर्विस के लिए साइन अप कर लिया है।
