व्हाइट हाउस में ट्रंप की दहाड़! किंग चार्ल्स के सामने ईरान को दी सीधी चेतावनी, शुरू होगा नया सैन्य अभियान?
King Charles US Visit: व्हाइट हाउस स्टेट डिनर में ट्रंप ने ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलने देने का बयान दिया और किंग चार्ल्स की मौजूदगी में अमेरिका-ब्रिटेन साझेदारी व वैश्विक सुरक्षा पर जोर दिया।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, किंग चार्ल्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
White House State Dinner For King Charles III: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने एक खास दुश्मन को सैन्य रूप से पराजित किया है और उसे फिर से ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उस दुश्मन को कभी भी परमाणु हथियार रखने नहीं दिए जाएंगे। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान दिया।
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि किंग चार्ल्स भी इस विचार से पूरी तरह सहमत हैं। ट्रंप ने कहा, हम कभी भी उस विरोधी को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व में चल रहे हालात में बेहतर स्थिति में है और वहां सैन्य स्तर पर उसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
अमेरिका और ब्रिटेन के ऐतिहासिक रिश्ते
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर इतिहास में कई बार कम्युनिज़्म, फासीवाद और तानाशाही शक्तियों के खिलाफ एक साथ संघर्ष किया है। उनके अनुसार दोनों देशों की साझेदारी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक और रणनीतिक भी है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के लिए खतरे की घंटी…ईरान युद्ध से हो रहा नुकसान, सिर्फ 34% रह गई अप्रूवल रेटिंग, छोड़नी पड़ेगी कुर्सी!
नवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
Iran Shadow Banking पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार, 35 संस्थाओं पर लगे कड़े प्रतिबंध
खुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
#WATCH अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “… हम अभी मिडिल ईस्ट का काम कर रहे हैं… हमने उस खास दुश्मन को मिलिट्री से हरा दिया है और हम उस दुश्मन को कभी ऐसा नहीं करने देंगे। चार्ल्स (यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स III) मुझसे भी ज़्यादा सहमत हैं। हम उस दुश्मन को कभी भी… pic.twitter.com/bVIqB1kGkp — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
वहीं, किंग चार्ल्स तृतीय ने भी संबोधन किया और नाटो तथा ऑकस जैसे सैन्य गठबंधनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन साझेदारियों से तकनीकी सहयोग और रक्षा क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
राजकीय दौरे पर अमेरिका में है किंग चार्ल्स
किंग चार्ल्स तृतीय इस समय चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका में हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी संसद अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित किया। यह दूसरी बार था जब ब्रिटेन के सम्राट ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है। इससे पहले उनकी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, ने भी इस मंच से भाषण दिया था।
🇬🇧🇺🇸 King Charles III continues to joke around:
Thank you, Mr. President and Mrs. Trump, for your splendid dinner this evening, which, may I say, is a very considerable improvement on the Boston Tea Party. pic.twitter.com/SciSRnjtmt — RusWar (@ruswar) April 29, 2026
अपने संबोधन में किंग चार्ल्स ने अमेरिका और ब्रिटेन के लंबे साझा इतिहास का उल्लेख किया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की नींव साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिकी है, जो उनकी शासन प्रणालियों का आधार हैं।
अतीत की सफलताओं पर निर्भर नहीं रिश्ते
उन्होंने यह भी कहा कि “ब्रिटेन और अमेरिका की विशेष साझेदारी केवल अतीत की सफलताओं पर निर्भर नहीं रह सकती, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया तेजी से बदल रही है।” किंग चार्ल्स ने रक्षा क्षेत्र में और अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और यह भी कहा कि यूक्रेन को समर्थन देना जरूरी है ताकि यूरोप में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।
यह भी पढ़ें- खुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
स्टेट डिनर के दौरान उन्होंने नाटो और ऑकस जैसे गठबंधनों को आधुनिक सुरक्षा ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उनके अनुसार, इन सहयोगों के जरिए तकनीकी और सैन्य साझेदारी को और मजबूत किया जा सकता है, जिससे वैश्विक चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके।
