ट्रंप का नया अपडेट: रूस-यूक्रेन की जंग रुकवाकर रहूंगा… पुतिन ने ट्रंप को बताया ‘पीसमेकर’
Russia Ukraine Peace: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने वाला है और वे सीजफायर कराकर रहेंगे। पुतिन ने ट्रंप को 'पीसमेकर' बताया और यह भी कहा की रूस...
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Russia Ukraine conflict: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है और संकेत दिए हैं कि यह जंग जल्द ही खत्म होने वाली है। ट्रंप ने दावा किया कि वे अब तक आठ युद्ध रुकवा चुके हैं और नौवें युद्ध को भी रुकवाकर रहेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सीजफायर का समय करीब आ गया है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को ‘पीसमेकर’ कहा है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध तभी समाप्त होगा जब रूस के सभी लक्ष्य पूरे हो जाएंगे।
ट्रंप का दावा, सीजफायर है करीब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने का अपना संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह तीन साल से चल रही जंग खत्म होने वाली है और सीजफायर (युद्धविराम) का समय अब बेहद करीब आ गया है। ट्रंप ने दावा किया कि वे दुनिया में शांति स्थापित कर रहे हैं और युद्धों को ऐसे सुलझा रहे हैं “जैसे आज तक किसी ने नहीं सुलझाया।” उन्होंने कहा कि वे अब तक आठ युद्ध रुकवा चुके हैं और 9वां युद्ध (रूस-यूक्रेन) भी रुकवाकर रहेंगे।
ट्रंप ने युद्ध में हो रहे मानव संहार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह 8,000 सैनिक मारे गए और पिछले महीने 27,000 सैनिक मारे गए, इस नरसंहार को तुरंत रोकना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि एक यूक्रेन पीस प्लान बनाया गया है, जिस पर रूस की सहमति है और अब यूक्रेन को सहमत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुतिन और पेजेश्कियन की बढ़ती नजदीकी: 56 दिनों में तीन बार हुई ‘हॉटलाइन’ पर बात, आखिर मास्को में क्या चल रहा?
नागरिकता बेचकर पैसा कमाने चलते थे ट्रंप…4 महीने में ही गोल्ड कार्ड वीजा फ्लॉप, सिर्फ 1 शख्स को मिली मंजूरी
भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन
क्या यही है ‘सच्चे दोस्त’ का असली चेहरा! भारत को नर्क बताने पर ट्रंप पर भड़के US सांसद, कहा- वो जाहिल…
पुतिन की शर्तें और ‘पीसमेकर’ ट्रंप
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में युद्ध को लेकर रूस का रुख साफ किया। पुतिन ने कहा कि रूस अपनी तरफ से जंग तभी रोकेगा जब यूक्रेन की सेना उन इलाकों से हट जाएगी, जिन पर रूस ने दावा ठोका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस अपने और उन लोगों के हितों की रक्षा करेगा जो इन इलाकों में रहते हैं। पुतिन के अनुसार, रूस के लक्ष्य पूरे होने तक यूक्रेन के साथ जंग खत्म नहीं होगी।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने ट्रंप को ‘पीसमेकर’ बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप सीजफायर कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला, क्योंकि यूरोपीय देश नहीं चाहते कि यह युद्ध रुके।
यह भी पढ़ें: US ने इमिग्रेशन नियम बदले: वर्क परमिट की अवधि 5 साल से घटाकर 18 महीने, जानिए कब से होगा लागू
युद्ध के कारण और आगे की राह
ट्रंप ने बताया कि रूस की कुछ मुख्य शर्तें हैं। रूस को अपने कब्जे वाले दो शहर चाहिए, जिन्हें वह राज्य बनाना चाहता है। इसके अलावा, रूस यूक्रेन की नाटो सदस्यता कतई स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि यही दोनों के बीच छिड़ी जंग का बड़ा कारण है। पुतिन ने भी यूक्रेन सरकार पर चर्च बंद करने का आरोप लगाया, जबकि वहां ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं। इन बयानों से स्पष्ट है कि यदि शांति स्थापित होती है, तो रूस की शर्तों पर गहन विचार करना होगा।
