परमाणु डील पर अड़ा US, अधिकारियों का दावा ईरान के प्रस्ताव से ट्रंप नाखुश, फिर शुरू होगा जंग!
Trump Rejects Iranian Proposal: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। तेहरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा से इनकार करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Unhappy Iranian Proposal: एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान द्वारा भेजा गए हालिया प्रस्ताव से असंतुष्ट हैं, क्योंकि तेहरान ने उसमें देश के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा को शामिल नहीं किया है। अधिकारी ने दावा कि अमेरिका राष्ट्रपति को यह प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं लगा।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया। जिसके बाद उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार्य नहीं करने का फैसला लिया। हालांकि अमेरिकी अधिकारी के दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अमेरिकी और ईरान के बीच जारी तनाव अब भी बना हुआ है, जिसका असर क्षेत्र से ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ा है।
युद्ध समाप्त होने तक बात नहीं करना चाहता तेहरान
ईरानी सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत को तब तक टालने की बात कही गई है, जब तक युद्ध समाप्त नहीं हो जाता और खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग से जुड़े विवाद सुलझ नहीं जाते। वहीं, वॉशिंगटन का रुख है कि न्यूक्लियर मुद्दों पर शुरुआत से ही बातचीत होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi CCS Meeting: पश्चिम एशिया संकट पर एक्शन मोड में आए PM मोदी, CCS बैठक में दिए कई बड़े निर्देश
पोलैंड पर रूसी हमले से भड़का EU! उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पुतिन को ललकार, बोली- यूक्रेन को जारी रहेगी मदद
Explainer: कॉमनवेल्थ में हिस्सा क्यों नहीं लेता अमेरिका, ओलंपिक से कैसे अलग है कॉमनवेल्थ गेम्स? जानें सब कुछ
Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग
इसी बीच, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के सूत्रों ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, हालात तब और जटिल हो गए जब ट्रंप ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी, जिससे शांति वार्ता की संभावनाएं कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।
पुतिन के साथ लंबी मीटिंग
इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं। पिछले 48 घंटों में यह उनकी इस्लामाबाद की तीसरी यात्रा है। रूस दौरे के बाद हुई इस यात्रा को अमेरिका के साथ जारी तनाव को कम करने के व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
इससे पहले अराघची सोमवार को रूस गए थे। जहां उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मीटिंग की। जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई। अराघची ने बताया कि बातचीत में अमेरिका और इजरायल की नीतियों तथा क्षेत्र में जारी तनाव के मुद्दे भी शामिल रहे। उन्होंने ईरान और रूस के रिश्तों को “रणनीतिक साझेदारी” बताते हुए मौजूदा संघर्ष के दौरान मॉस्को के समर्थन के लिए आभार जताया।
