Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…और कितना गिरेंगे ट्रंप? आतंक के आकाओं शहबाज-मुनीर को बताया महान, तारीफ में पढ़ें कसीदे

ASEAN 2025: ट्रंप ने कुआलालंपुर में शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की तारीफ की, और पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद को जल्दी सुलझाने का वादा किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Oct 26, 2025 | 05:45 PM

ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के बताया महान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Trump in ASEAN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की लगातार तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान, ट्रंप ने इन दोनों नेताओं को महान लोग कहा और पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद को जल्दी सुलझाने का वादा किया। ट्रंप ने यह बयान थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए दिया।

कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ दोनों अद्भुत व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, मैं दोनों को जानता हूं, और मैं इसमें कोई संदेह नहीं रखता कि हम जल्द ही पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद को सुलझा लेंगे। इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर यह वादा किया कि वो हर महीने एक युद्ध समाप्त करवाते हैं। उन्होंने कहा मैंने आठ महीने में आठ युद्ध रुकवाए हैं।

मैं युद्ध रुकवानें में एक्सपर्ट: ट्रंप

इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध सुलझाना उनके लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे लाखों जिंदगियों की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने गर्व से कहा, मैं इस काम को अच्छे तरीके से करता हूं और यह मेरे लिए एक महान काम है। मुझे इससे बेहतर कुछ और करने का विचार नहीं आता।

सम्बंधित ख़बरें

बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू

पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल

मध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान

आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान

अमेरिका में ट्रंप के कार्यकाल के दौरान शहबाज शरीफ और असीम मुनीर के साथ उनके संबंध भी काफी सौहार्दपूर्ण रहे हैं। सितंबर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। ट्रंप ने उस समय कहा था, हमें दो महान लोग मिलने जा रहे हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल। वे इस कमरे में हो सकते हैं। इस मुलाकात से पहले, ट्रंप ने पाकिस्तानी नेताओं को अपनी सरकार के महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में संबोधित किया था।

शहबाज-मुनीर की तारीफों के पुल

इस साल असीम मुनीर ने दो बार वाशिंगटन का दौरा किया। वहीं, शहबाज शरीफ ने सितंबर में अमेरिका के व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। मुलाकात से पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा था, आज हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल भी।

यह भी पढ़ें: मलेशिया में शुरू हुआ 47वां आसियान शिखर सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल

उन्होंने कहा फील्ड मार्शल एक बहुत ही महान व्यक्ति हैं, और प्रधानमंत्री भी। दोनों आ रहे हैं, और वे इस कमरे में हो सकते हैं, मुझे नहीं पता, क्योंकि हम थोड़े देर से पहुंचे हैं, और मैंने कहा कि शायद वे यहां शामिल होना चाहें। वे ओवल ऑफिस में कहीं हो सकते हैं, यह सचमुच एक खूबसूरत जगह है।

Trump praises pakistan pm shahbaz munir despite terrorism accusations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 05:45 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Donald Trump
  • Shehbaz Sharif

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.