ट्रंप का नया Air Force One देख रह जाएंगे हैरान! व्हाइट हाउस से भी ज्यादा लग्जरी, जानें क्या है खास
Trump New Air Force One: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एयरफोर्स वन का अनावरण किया है। कतर के शाही परिवार से मिले इस जेट को $400 मिलियन के खर्च से अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
एयरफोर्स वन विमान. फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Qatar Gift Trump New Air Force One: अमेरिकी राष्ट्रपति का नया आधिकारिक विमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नए एयरफोर्स वन (VC-25B) का अनावरण किया है, जो कतर के पूर्व शाही परिवार का बोइंग 747-8 जेट है। यह विमान वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे विमान की तुलना में काफी बड़ा और अधिक आलीशान है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह अगले महीने तुर्किये की राजधानी अंकारा में होने वाली नाटो समिट के लिए इसी विमान से उड़ान भरेंगे और भविष्य की चीन यात्रा के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
‘ब्रिज एयरक्राफ्ट’ के रूप में करेगा काम
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, इस विमान को ‘ब्रिज एयरक्राफ्ट’ कहा जा रहा है, क्योंकि यह केवल तब तक अस्थायी रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्राओं में इस्तेमाल होगा जब तक बोइंग कंपनी नए स्थायी विमान तैयार नहीं कर देती। बोइंग के इन नए विमानों के 2028 तक मिलने की उम्मीद है।
कैसा है विमान का लुक?
विमान के बाहरी हिस्से को नया लुक दिया गया है, जिसमें निचला हिस्सा गहरा नीला और उसके ऊपर एक लाल पट्टी बनाई गई है इसके साथ ही राष्ट्रपति की मुहर और अमेरिकी झंडा भी लगा है। विमान के अंदर का हिस्सा किसी आलीशान घर जैसा महसूस होता है, जिसमें हल्की भूरी दीवारें, चांदी जैसी फिनिशिंग और मजबूत लकड़ी की मेजें मौजूद हैं। इसमें बड़े लाउंज, आरामदायक सोफे और सीटों को पूरी तरह से बिस्तर में बदलने की सुविधा है। विशेष रूप से, पत्रकारों के लिए बनाया गया प्रेस एरिया पुराने विमान की तुलना में दो से तीन गुना बड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran Peace Talks: क्या स्विट्जरलैंड में खत्म होगी दुश्मनी? विटकॉफ और अराघची की बैठक पर टिकी दुनिया की नजरें
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
दिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
लंदन में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 50 घायल, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो
.@POTUS unveils the new Air Force One!!! 🇺🇸 pic.twitter.com/bXrF2CJVIi — Margo Martin (@MargoMartin47) June 19, 2026
अमेरिका में राजनीतिक विवाद
कतर से मिले इस महंगे तोहफे को लेकर अमेरिका में राजनीतिक विवाद भी खड़ा हुआ है। हालांकि, अमेरिकी वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि विमान में सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सैन्य बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को राष्ट्रपति के उपयोग हेतु तैयार करने और सुरक्षा अपग्रेड्स पर लगभग 400 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।
यह भी पढ़ें:- US Iran Peace Talks: क्या स्विट्जरलैंड में खत्म होगी दुश्मनी? विटकॉफ और अराघची की बैठक पर टिकी दुनिया की नजरें
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष झलक
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यह नया एयरफोर्स वन एक विशेष उड़ान भरता हुआ दिखाई देगा। यह विमान न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि इसमें संचार की भी कई स्तरों वाली सुरक्षित प्रणालियां लगाई गई हैं।
