- Hindi News »
- World »
- Trump Address Iran Israel War Us Military Victory Nuclear Program Update
‘अमेरिका ने हासिल की प्रचंड जीत, हमारे कंट्रोल में ईरान की फौज’ राष्ट्र के नाम सबोधन में ट्रंप का दावा
US-Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के 34वें दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी सेना की जीत का दावा किया और कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ध्वस्त कर दिया गया है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप (सो. सोशल मीडिया)
Trump Address to Nation: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध को 34 दिन हो चुके हैं और हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए सेना की सराहना की और जीत का दावा किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईरान के कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं और पिछले एक महीने से जारी इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में लगे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेहरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचा है।
ईरान को निर्णायक झटका दिया
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान को निर्णायक झटका दिया है और उनकी सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं देगा।
सम्बंधित ख़बरें
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
President Trump Delivers an Address to the Nation, Apr. 1, 2026 https://t.co/QgofMPWtzW — The White House (@WhiteHouse) April 2, 2026
अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कतर जैसे देशों का समर्थन मिल रहा है और जल्द ही यह अभियान पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि देश में बढ़े ईंधन के दाम अस्थायी हैं और स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।
ईरान नहीं बना पाएगा परमाणु हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य मिडिल ईस्ट के तेल पर नियंत्रण नहीं, बल्कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के मुख्य लक्ष्य थे:
- अमेरिका को खतरा पहुंचाने वाली ताकत को समाप्त करना
- ईरान की नौसेना और वायुसेना को निष्क्रिय करना
- परमाणु हथियार और आतंकवाद को समर्थन देने की क्षमता को खत्म करना
उन्होंने दावा किया कि इन उद्देश्यों को काफी हद तक हासिल कर लिया गया है।
अमेरिका को होर्मुज की जरूरत नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति पर निर्भर हैं, उन्हें इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका सहयोग देने को तैयार है, लेकिन नेतृत्व उन देशों को ही करना होगा जो इस तेल पर अत्यधिक निर्भर हैं।
ट्रंप ने सुझाव देते हुए कहा, “पहला, अमेरिका से तेल खरीदें हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है। दूसरा, साहस दिखाएं। यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था। जैसा हमने पहले भी कहा, वैसे ही हमारे साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जाएं, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और अपने हित में उसका उपयोग करें।”
ईरान पर भीषण हमला करेगी अमेरिकी फौज
उन्होंने कहा कि, आने वाले हफ्तों में अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज कर सकता है, भले ही पर्दे के पीछे बातचीत जारी रहे। उन्होंने कहा, “अगले दो से तीन हफ्तों में हम उन पर कड़ा प्रहार कर सकते हैं।”
यह भी पढ़ें- हम अपने दोस्त को… तेल की पहली खेप पहुंचने के बाद, रूस ने कहा- क्यूबा को अकेला नहीं छोड़ेगा मॉस्को
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान का तेल ढांचा संभावित लक्ष्य हो सकता है और आवश्यकता पड़ने पर अमेरिका उनके तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है।इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कूटनीतिक विकल्प अभी खुले हैं और बातचीत जारी है, जबकि वॉशिंगटन अपने अगले कदमों पर विचार कर रहा है।
Trump address iran israel war us military victory nuclear program update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMसागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
May 17, 2026 | 06:05 PMनांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
May 17, 2026 | 06:04 PMDivyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
May 17, 2026 | 05:59 PMविराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
May 17, 2026 | 05:47 PM‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
May 17, 2026 | 05:46 PMराजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 17, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














