'पेंगुइन मीम' के चक्कर में फंसे ट्रंप, ग्रीनलैंड पर मजाक पड़ा भारी; सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Greenland Penguin Photo: व्हाइट हाउस द्वारा शेयर की गई डोनाल्ड ट्रंप की एक AI तस्वीर सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गई है, जिसमें वे ग्रीनलैंड में एक पेंगुइन के साथ नजर आ रहे हैं।
Trump got caught up in a 'penguin meme' controversy; his joke about Greenland backfired, and he was heavily trolled on social media.
'पेंगुइन मीम' के चक्कर में फंसे ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

White House Penguin Post: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर चर्चा और विवादों के केंद्र में हैं। इस बार मामला उनके राजनीतिक बयानों का नहीं बल्कि भूगोल की एक ऐसी बुनियादी चूक का है जिसे इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत पकड़ लिया।

दरअसल, व्हाइट हाउस के आधिकारिक हैंडल से डोनाल्ड ट्रंप की एक AI द्वारा निर्मित तस्वीर साझा की गई जिसमें उन्हें ग्रीनलैंड की बर्फीली वादियों में एक पेंगुइन के साथ चलते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया था 'एम्ब्रेस द पेंगुइन' (पेंगुइन को अपनाइए)।

इंटरनेट पर 'रियलिटी चेक'

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और आम यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ लिया लेकिन प्रशंसा के लिए नहीं बल्कि 'रियलिटी चेक' देने के लिए। भूगोल का साधारण सा नियम है कि पेंगुइन केवल दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाते हैं, विशेषकर अंटार्कटिका में। दूसरी ओर, ग्रीनलैंड उत्तरी गोलार्ध में स्थित है जहां पेंगुइन का कोई प्राकृतिक निवास नहीं है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट वायरल हो गई और रिपोर्ट लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि कोशिश तो अच्छी थी लेकिन ग्रीनलैंड में पेंगुइन नहीं मिलते। यहां तक कि यूके कैबिनेट ऑफिस के 'चीफ माउसर' के आधिकारिक अकाउंट ने भी चुटकी लेते हुए लिखा कि पेंगुइन केवल दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाते हैं।

ग्रीनलैंड और ट्रंप का क्या है नाता?

ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड में उनकी दिलचस्पी कोई नई नहीं है। वे लंबे समय से इस आर्कटिक क्षेत्र को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते रहे हैं। उन्होंने पूर्व में डेनमार्क पर दबाव भी बनाया था कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका इस क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए सैन्य बल का उपयोग कर सकता है। व्हाइट हाउस का यह ताजा पोस्ट इसी आर्कटिक सपने को फिर से प्रदर्शित करने का एक प्रयास था जो पेंगुइन की मौजूदगी के कारण बैकफायर कर गया।

क्या है पेंगुइन ट्रेंड का सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह 'पेंगुइन मीम' वास्तव में वरनर हर्जोग की 2007 की डॉक्यूमेंट्री 'एन्काउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' के एक सीन से प्रेरित है। इस वीडियो में एक पेंगुइन अपनी कॉलोनी से भटककर अकेले अंटार्कटिका की ओर चलता दिखता है। इसी ट्रेंड में शामिल होने के चक्कर में व्हाइट हाउस ने AI तस्वीर तो बनाई, लेकिन वे गोलार्ध का अंतर भूल गए। यूजर्स ने तस्वीर में ट्रंप के पीछे दिख रहे पैरों के निशानों पर भी सवाल उठाए जो इंसानी पैरों जैसे नहीं लग रहे थे।