- Hindi News »
- World »
- Trump Egypt Visit Hamas Ends War Gaza Palestine
जंग पर ब्रेक! हमास ने किया युद्ध के खत्म होने का ऐलान, अब ट्रंप की मिस्र यात्रा पर दुनियाभर की नजरें
- Written By: अमन उपाध्याय
Gaza Peace Agreement: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम और बंधक अदला-बदली को लेकर समझौता हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ यह समझौता गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कदम है।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों पक्ष संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते के अनुसार, फ़िलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले इज़रायली बंधकों को मुक्त किया जाएगा। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में तैयार किए गए शांति प्रस्ताव का पहला चरण है, जिसका उद्देश्य गाज़ा में पिछले दो वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करना है।
इस घोषणा के बाद इजरायल और फ़िलिस्तीनी इलाकों में जश्न का माहौल है। माना जा रहा है कि यह कदम उस लंबे और भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी पहल है, जिसमें लगभग 70,000 से अधिक फ़िलिस्तीनियों की जान गई थी। इस समझौते के तहत हमास द्वारा दो साल पहले किए गए हमलों के दौरान पकड़े गए अंतिम इजरायली बंधकों को भी अब रिहा किया जाएगा। समझौते के मुताबिक, अब जंग पूरी तरह थम जाएगी। इज़रायल गाज़ा के कुछ हिस्सों से अपनी सेनाएं पीछे हटाएगा, जबकि हमास इजरायल की जेलों में बंद सैकड़ों कैदियों की रिहाई के बदले सभी शेष बंधकों को आज़ाद करेगा। ट्रंप ने घोषणा की है कि बंधकों की रिहाई अगले हफ्ते की शुरुआत में हो जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग
इसके अलावा, गाजा में फंसे आम नागरिकों की मदद के लिए खाद्य सामग्री और दवाइयाँ लेकर जाने वाले ट्रकों के काफिले को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह राहत उन हजारों लोगों तक पहुँचेगी जिनके घर इजरायली हमलों में तबाह हो चुके हैं और जो अब अस्थायी शिविरों या तंबुओं में रह रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
तत्काल सीजफायर चाहते हैं इजरायल-ईरान…खाड़ी में तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- फाइनल डील तक रहेगा ब्लॉकेड
अगर यह समझौता पूरी तरह लागू हो जाता है, तो यह दोनों पक्षों को उस जंग को खत्म करने के पहले के हर प्रयास से कहीं अधिक नजदीक ले आएगा वही जंग जिसने इजरायल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया और धीरे-धीरे एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में बदल गई, जिसमें अब ईरान, यमन और लेबनान जैसे देश भी शामिल हैं। हालांकि, अभी भी कई अड़चनें बाकी हैं। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद, एक फ़िलिस्तीनी सूत्र का कहना है कि जिन कैदियों को रिहा किया जाना है, उनकी सूची पर अब तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। फ़िलिस्तीनी पक्ष चाहता है कि इस सूची में इज़रायली जेलों में बंद उनके कुछ प्रमुख कैदियों के साथ-साथ हालिया इजरायली हमलों के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों लोगों को भी शामिल किया जाए।
नेतन्याहू सरकार में बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना के अगले चरणों पर अब भी मंथन जारी है। चर्चा का मुख्य विषय यह है कि जंग खत्म होने के बाद तबाह हो चुकी गाज़ा पट्टी का शासन कौन संभालेगा और हमास का भविष्य क्या होगा, जिसने अब तक इज़रायल की निरस्त्रीकरण की शर्तों को मानने से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें:- बगराम एयरबेस पर अमेरिका की पैनी नजर, जानें चीन सहित इन देशों के लिए क्यों है ये चुनौती?
इसी बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी ही सत्तारूढ़ गठबंधन में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर ने चेतावनी दी है कि अगर हमास का पूर्ण रूप से सफाया नहीं किया गया, तो वे सरकार गिराने के पक्ष में वोट देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रस्तावित समझौते के खिलाफ मतदान करेंगे। हालांकि, युद्ध समाप्त होने और बंधकों की वापसी की घोषणा का देशभर में राहत और खुशी के साथ स्वागत किया गया है।
Trump egypt visit hamas ends war gaza palestine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात गाड़ियों में तोड़फोड़, सवाल उठे तो घटना के बाद पुलिस ने पकडे आरोपी
Jun 09, 2026 | 08:06 AMIndia Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Jun 09, 2026 | 08:00 AMPineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Jun 09, 2026 | 07:57 AMPeddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM













