‘पीएम मोदी महान इंसान’, सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एलान, जानें भारत पर क्या होगा असर?
India US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध घोषित करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर स्थिति साफ की है और सभी देशों पर नया 10% टैरिफ लगा दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , फोटो (सो. सोसल मीडिया)
Trump Tariffs News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ नीति को अवैध ठहराए जाने के बावजूद भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा। व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने जोर देकर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जारी रहेगा। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अदालती फैसले का इस द्विपक्षीय समझौते पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पीएम मोदी की तारीफ और व्यापारिक तालमेल
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को ‘बहुत अच्छा’ बताया और उन्हें एक ‘महान इंसान’ बताया है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के उन पिछले नेताओं से कहीं ज्यादा स्मार्ट थे जिनके साथ भारत पहले व्यापार करता था और उन्होंने दावा किया कि पहले भारत अमेरिका को ‘लूट’ रहा था। हालांकि, उन्होंने अब की ट्रेड डील को सही सौदा बताते हुए कहा कि भारत अब टैरिफ दे रहा है और अमेरिका उन्हें टैरिफ नहीं दे रहा है।
#WATCH | Responding to ANI's question about US-India trade deal, US President Trump says, "Nothing changes. They'll be paying tariffs and we will not be paying tariffs… PM Modi is a great man. He was much smarter than the people he was against in terms of the US… He was… pic.twitter.com/FvKwe8prP7 — ANI (@ANI) February 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
रूस-यूक्रेन युद्ध और टैरिफ का कनेक्शन
ट्रंप ने यह भी साझा किया कि भारत ने उनके अनुरोध पर रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है क्योंकि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने टैरिफ की शक्ति का उपयोग करके ही दो देशों के बीच युद्ध रुकवाने का काम किया है। ट्रंप के अनुसार, जब उन्होंने देशों को चेतावनी दी कि युद्ध जारी रखने पर उन्हें अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए 200 प्रतिशत टैरिफ देना होगा तो उन्होंने शांति बनाने का रास्ता चुना।
18% रेसिप्रोकल टैरिफ और सुप्रीम कोर्ट का फैसला
भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत, वाशिंगटन ने नई दिल्ली पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया था।
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका देते हुए उसे गैरकानूनी घोषित कर दिया है। कोर्ट के इस 6-3 के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया। अदालती आदेश में कहा गया कि ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए बढ़े हुए टैरिफ कानूनन वैध नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- इन अदालतों का अब कुछ करना होगा! टैरिफ पर झटके के बाद जजों पर बरसे ट्रंप; मीटिंग की सीक्रेट बातें हुईं लीक
सभी देशों पर 10% नया टैरिफ
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अप्रभावित रहते हुए, ट्रंप ने ओवल ऑफिस से तुरंत एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से होने वाले आयात पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर गर्व के साथ इस बात का एलान किया कि यह नया टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे व्यापार को अलग तरीके से करने जा रहे हैं लेकिन भारत के साथ जो डील शुरू हुई है, वह चलती रहेगी।
