Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘एक शॉट और सब खत्म…’, खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप के दावे ने मचाई सनसनी, फिर क्यों पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति

Trump Claims On Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में उमड़े लोगों के हुजूम को देख ट्रंप हैरान हैं। ट्रंप ने दावा किया कि वह एक झटके में ईरान का शीर्ष नेतृत्व खत्म कर सकते थे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 05, 2026 | 02:46 PM

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का बड़ा दावा, AI डिजाइन फोटो

Follow Us
Follow Us:

Trump Claims On Khamenei Funeral News In Hindi: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देखकर पूरी दुनिया दंग है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई के जनाजे के दौरान उनके पास ऐसा मौका था कि वह ‘एक शॉट’ में ईरान के पूरे शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की कूटनीतिक संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।

एक शॉट और सब खत्म

Axios को दिए एक विशेष इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि वह तेहरान में चल रहे अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों पर करीब से नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय ईरान के लगभग सभी बड़े अधिकारी और नेतृत्व एक ही स्थान पर मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO

Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO

क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की बातचीत से दुनिया में बढ़ी हलचल

Khamenei Funeral: खामेनेई की विदाई पर राष्ट्रपति का भावुक संदेश: जिस झंडे के लिए लड़े, वह कभी नहीं झुकेगा

ट्रंप ने दावा किया कि वे सभी वहां मौजूद हैं। एक गोली से हम उन सबको खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। राष्ट्रपति ने इसके पीछे तर्क दिया कि यदि वह पूरे नेतृत्व को मिटा देते, तो भविष्य में किसी समझौते या बातचीत के लिए कोई बचेगा ही नहीं। ट्रंप के अनुसार, ईरान इस समय भारी दबाव में है और वे समझौते के लिए ‘गिड़गिड़ा रहे हैं’।

ईरानियों के आंसुओं पर ट्रंप का तंज

खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए तेहरान की सड़कों पर लाखों लोगों का हुजूम लगा हुआ है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में लगभग 15 मिलियन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने इस भारी भीड़ पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि खामेनेई अपनी जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुके हैं और लोग उनसे नफरत करते हैं। भीड़ में लोगों को रोता हुआ देख ट्रंप ने कटाक्ष करते हुए यहां तक कह दिया कि ‘शायद ये नकली आंसू हैं।’

युद्ध के साये में ‘न्याय’ की पुकार

ईरान में शोक का माहौल होने के साथ-साथ आक्रोश भी चरम पर है। काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारी ‘डेथ टू अमेरिका’ और ‘डेथ टू इजरायल’ के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में ट्रंप की हत्या की मांग वाले पोस्टर भी देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें:-  Khamenei Funeral: खामेनेई की विदाई पर राष्ट्रपति का भावुक संदेश: जिस झंडे के लिए लड़े, वह कभी नहीं झुकेगा

गौरतलब है कि खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई थी। इस बीच, खामेनेई के बेटे और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई इस पूरे कार्यक्रम से गायब रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा हमले में घायल हो गए थे जिसमें उनके पिता की जान गई थी, और सुरक्षा कारणों से उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आने से मना किया गया है।

 

Trump claims one shot to end iran leadership khamenei funeral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.