ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के लिए बड़ी खुशखबरी...डॉलर पर होगा राष्ट्रपति का सिग्नेचर, टूटी 165 साल पुरानी परंपरा

Donald Trump News: 165 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए अब अमेरिकी डॉलर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे। अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर ट्रेजरी ने इस ऐतिहासिक बदलाव का निर्णय लिया है।
Trumps Signature on Dollar
अमेरिकी डॉलर पर होंगे डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Trumps Signature on Dollar: अमेरिका में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है, जहां 165 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए, अब अमेरिकी डॉलर के नोटों पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर होगा। यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है, और यह निर्णय अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह के अवसर पर लागू किया जाएगा। 1861 में अमेरिकी डॉलर नोटों की शुरुआत के बाद से यह पहली बार होगा, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति का सिग्नेचर अमेरिकी करेंसी पर होगा।

अमेरिकी ट्रेजरी के प्रमुख ब्रैंडन बीच ने इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी दी और कहा, "अमेरिका की 250वीं सालगिरह के अवसर पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर अमेरिकी करेंसी पर नजर आएंगे, और यह उनके नेतृत्व और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।"

ट्रंप की तस्वीर वाले सोने के सिक्के

ब्रैंडन बीच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट करते हुए इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया। इसके साथ ही, इस महीने की शुरुआत में, फेडरल आर्ट्स कमीशन ने डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाले 24-कैरेट सोने के सिक्के का फाइनल डिजाइन भी मंजूर किया, जो स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह को मनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने की ट्रंप की तारीफ

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने अभूतपूर्व आर्थिक विकास और डॉलर की ताकत में वृद्धि की है। उनके अनुसार, "राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्नेचर के साथ अमेरिकी डॉलर का जारी होना हमारे देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों का सबसे प्रभावशाली प्रतीक होगा।" ब्रैंडन बीच ने इसे और सही ठहराते हुए कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने शानदार पुनर्निर्माण किया है और उनकी छाप अमेरिकी करेंसी पर होना पूरी तरह से उचित है।

टूटेगी 165 साल पुरानी परंपरा

अब अमेरिकी करेंसी पर 1861 से चली आ रही परंपरा "ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स" के सिग्नेचर को हटा कर, डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर नजर आएगा। यह कदम अमेरिकी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, 165 साल पुरानी परंपरा को तोड़ेगा।ट्रंप के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल होने वाला है। खासकर तब जब ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की लोकप्रियता उनके ही देश में घट रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com