Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है ईरान…सीजफायर बढ़ाकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- गिड़गिड़ा रहा है तेहरान

US-Iran War: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को एकतरफा बढ़ाते हुए दावा किया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलकर रोजाना $500 मिलियन कमाना चाहता है, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी फिलहाल जारी रहेगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 22, 2026 | 09:25 AM

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान होर्मुज स्ट्रैट खोलना चाहता है (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Claims Iran Wants to Open Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran) और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं रखना चाहता, बल्कि उसे खुला रखना चाहता है ताकि वह रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर कमा सके। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने खुद ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, अगर यह मार्ग बंद रहता है तो ईरान (Iran)  को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, लेकिन वह केवल राजनीतिक दबाव दिखाने के लिए इसे बंद करने की बात कर रहा है क्योंकि अमेरिका ने उस पर नाकेबंदी लगाई हुई है।

ट्रंप एकतरफा बढ़ाया सीजफायर

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट खोला गया तो ईरान के साथ डील करना मुश्किल हो जाएगा, जब तक उसके नेतृत्व पर कड़ा कदम न उठाया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

तेल के कुएं होंगे बंद, खजाना होगा खाली! US वित्त मंत्री ने किया ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ का ऐलान, बताया आगे का प्लान

Iran ने रद्द की इस्लामाबाद की शांति वार्ता, सीजफायर उल्लंघन और ट्रंप की धमकियों से फिर बढ़ा तनाव

NASA Rover की तस्वीरों में मंगल पर दिखे कीड़े, लाल ग्रह पर जीवन को लेकर छिड़ी नई बहस

अमेरिकन ड्रीम से भारतीयों का मोह भंग! 40% से ज्यादा छोड़ना चाहते हैं US, Carnegie Survey के खुलासे मचा हड़कंप

President Trump says Iran actually wants the Strait of Hormuz open because it generates about $500 million a day for them, despite publicly suggesting otherwise. He says their statements about wanting it closed are just to “save face” because it is currently blocked. pic.twitter.com/OAntQ1dE2S — Bruce Snyder (@realBruceSnyder) April 22, 2026

इसी बीच ट्रंप ने ईरान (Iran)  और अमेरिका के बीच बुधवार को समाप्त हो रहे सीजफायर को एकतरफा रूप से आगे बढ़ा दिया है। इसके पीछे मुख्य वजह ईरान का अपनी शर्तों पर अड़ा रहना बताया जा रहा है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक बातचीत संभव नहीं है। साथ ही वह अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने की बात पर भी कायम है।

यूरेनियम संवर्धन को छोड़ने को तैयार है ईरान: ट्रंप

हालांकि ट्रंप पहले दावा कर चुके थे कि ईरान (Iran)  अपने परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन को छोड़ने पर सहमत हो गया है, लेकिन ईरान ने इन दावों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। इस पूरे घटनाक्रम में यह संकेत भी सामने आ रहे हैं कि अमेरिका नाकेबंदी में कुछ ढील देने पर विचार कर सकता है। 

यह भी पढ़ें- Iran ने रद्द की इस्लामाबाद की शांति वार्ता, सीजफायर उल्लंघन और ट्रंप की धमकियों से फिर बढ़ा तनाव

नाकेबंदी शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा

ट्रंप ने पहले कहा था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उन्हें बताया है कि नाकेबंदी शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने भी दावा किया है कि अमेरिका नाकेबंदी हटाने पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिशें भी जारी हैं, जबकि बयानबाजी से टकराव और अनिश्चितता दोनों बढ़ते दिख रहे हैं। 

Trump claims iran wants to open strait of hormuz but we have it blocked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 09:23 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • Strait of Hormuz
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.