इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
Trump Claims Ilhan Omar Marriage: ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर अपने ही भाई से शादी करने का आरोप लगाया है। इस दावे के बाद इस्लाम में भाई-बहन के निकाह को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप और इल्हान उमर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Claims Ilhan Omar Marriage Allegation: अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर विवादों का तूफान खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया है।
ट्रंप ने दावा किया कि इल्हान उमर ने अपने ही भाई से शादी की है और इस विवाह को उन्होंने अवैध करार दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या इस्लाम में ऐसे किसी रिश्ते की अनुमति है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ऐसा दावा?
रैली में मंच से संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इल्हान उमर ने अपने भाई से शादी की है। हालांकि, इल्हान उमर के बारे में इस तरह के दावे नए नहीं हैं। साल 2016 से 2018 के बीच भी उग्र दक्षिणपंथी ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया पर इसी तरह की बातें फैलाई गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, इन दावों को हमेशा से महज एक अफवाह माना गया है और इनके पक्ष में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए जा सके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
इस्लाम में निकाह को लेकर क्या है नियम?
ट्रंप के दावों के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस्लामिक कानूनों में भाई-बहन का निकाह संभव है। इस्लाम और विशेषज्ञों के अनुसार, इस्लाम में सगे भाई-बहन के बीच निकाह को स्पष्ट रूप से ‘महरम’ (निषिद्ध) माना गया है। कुराण के ‘सूरह अन-निसा’ (4:23) में उन रिश्तेदारों की सूची दी गई है जिनसे विवाह करने पर मनाई है।
इस्लाम के अनुसार, अपनी माता, बेटी, बहन, पिता की बहन, माता की बहन, भाई की बेटी और बहन की बेटी के साथ विवाह करना हराम (पाप) माना जाता है। खून के रिश्ते के अलावा, इस्लाम में ‘दूध के रिश्ते’ को भी निकाह के लिए वर्जित माना गया है। यदि किसी महिला और पुरुष ने एक ही मां का दूध पिया हो तो वे भी आपस में विवाह नहीं कर सकते।
खून के रिश्तों में शादी को लेकर क्या कहता है विज्ञान?
इस्लाम में सगे भाई-बहन के बीच निकाह की कोई परंपरा नहीं है हालांकि चचेरे/फुफेरे/ ममेरे भाई-बहन से विवाह जायज है। कुरान में भी इसको लेकर कोई रोक नहीं है। प्राचीन मिस्र जैसी कुछ संस्कृतियों में राजघराानों में खून की शुद्धता बनाए रखने के लिए भाई-बहन के विवाह की प्रथा थी लेकिन इस्लाम ने इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया। आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि करीबी खून के रिश्तों में शादी करने से बच्चों में अनुवांशिक विकार पैदा होने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
फिलहाल, ट्रंप के इस बयान ने इल्हान उमर के व्यक्तिगत जीवन और धार्मिक कानूनों को लेकर एक नई कूटनीतिक और सामाजिक जंग छेड़ दी है। हालांकि रिपोर्ट यही बताते हैं कि इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप अब तक कहीं भी साबित नहीं हुआ है।
