Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस में भीषण हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत, 30 घायल

रूस के ब्रांस्क में भीषण हादसा हुआ है। यहां मॉस्को से क्लिमोव जा रही यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 30 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें यूक्रेन के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 01, 2025 | 07:56 AM

रूस में भीषण ट्रेन हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

ब्रांस्क: पश्चिमी रूस के ब्रांस्क शहर में भीषण हादसा हुआ है। यहां शनिवार रात एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए हैं। मॉस्को रेलवे ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि ट्रेन रूस की राजधानी मॉस्को से देश के पश्चिमी भाग में क्लिमोव जा रही थी, तभी वह विगोनिचस्की जिले में पटरी से उतर गई। इसमें कहा गया कि पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

ब्रांस्क क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने टेलीग्राम पर घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री घायल हुए हैं, आपातकालीन सेवाएं और सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। रूस के मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी के मुताबिक, यह दुर्घटना फेडरल हाईवे के पास हुई और कई रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

मृतकों में ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल

इस घटना को लेकर रूसी की सरकारी समाचार एजेंसियों RIA और TASS ने बताया कि मृतकों में ट्रेन का लोको पायलट भी शामिल है। वहीं इंडिपेंडेंट टेलीग्राम चैनल बाजा और शॉट ने दावा किया कि पुल को जानबूझकर उड़ाया गया हो सकता है, हालांकि अभी तक इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा यूक्रेन की ओर से इसे लेकर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं की गई है।

BREAKING NEWS !! ‼️🇷🇺🏴‍☠️ In the Bryansk region, a bridge was preliminarily blown up, under which a passenger train Moscow – Klimovo was passing at that time and derailed – media ▪️So far, 22 people are known to have been injured, several people are in critical condition.… pic.twitter.com/5xjQ7w0izr — 𝐃𝐚𝐯𝐢𝐝 𝐙 🇷🇺 🇷🇺 (@SMO_VZ) May 31, 2025

ब्रांस्क में कई बार हो चुके हैं ड्रोन हमले

यूक्रेन के साथ तीन साल पहले शुरू हुए युद्ध के बाद से, ब्रांस्क समेत रूस के कई और सीमावर्ती इलाकों में बार-बार ड्रोन हमले, हादसा कराने की साजिश और सीमा पार से गोलाबारी देखी गई है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर ढह चुके पुल के मलबे से टकराकर डिरेल हो गई। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पुल का गिरना संभवतः विस्फोट के कारण हुआ। लेकिन इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद अधिकारी इस एंगल की भी जांच कर रहे हैं कि क्या पुल को किसी विस्फोट से ढहाया गया या यह अपने आप गिरा।

Train derailed due to collapse of bridge in russia 7 people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 07:43 AM

Topics:  

  • Russia
  • Train Accident
  • Ukraine
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कुछ ही घंटे में दूसरा झटका… पाकिस्तान में आधी रात तेज भूकंप से कांपी धरती; जानिए क्या रही तीव्रता

2

हाईवे जाम, बोतलों की बारिश… इटली में फिलिस्तीन समर्थन रैली बेकाबू, पुलिस से जमकर भिड़ंत

3

यूक्रेन में हाहाकार! रूसी मिसाइलों ने उड़ाया गैस प्लांट, हजारों घरों की बिजली-गैस सप्लाई बंद

4

ट्रंप के ‘गाजा डील’ पर राजी हुआ हमास, सभी इजरायली बंधकों की रिहाई समेत इन फैसलों पर जताई सहमति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.