संगीत के जश्न में इंजेक्शन का जहर, फ्रांस में 145 लोगों पर सिरिंज से हमला
फ्रांस में आयोजित वार्षिक सड़क संगीत उत्सव के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 145 लोगों को सिरिंज (सुई) से चुभाया गया। इस संगीत समारोह के दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
संगीत के जश्न में इंजेक्शन का जहर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
पेरिस: फ्रांस में हर साल आयोजित होने वाले स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टिवल “फेते डे ला म्यूजिक” के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शनिवार शाम को जब लाखों लोग संगीत उत्सव मनाने के लिए सड़कों पर एकत्र हुए थे, तो कुछ अज्ञात लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर 145 लोगों को सिरिंज (इंजेक्शन) चुभो दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में अपराधियों ने भीड़-भाड़ का लाभ उठाते हुए लोगों सिरिंज अटैक किया।
फ्रांस में हुए सुई हमलों की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि संगीत उत्सव से पहले ही स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं को निशाना बनाने की धमकी भरी पोस्ट्स देखी गई थीं। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, अब तक 145 लोगों पर सुई (Syringe) से हमला किए जाने की शिकायतें दर्ज हुई हैं।
फ्रांस सरकार ने दिए जांच के आदेश
इस मामले को फ्रांस सरकार ने गंभीरता से लिया है। गृह मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, “हम इस घटना को अत्यंत गंभीरता से देख रहे हैं और इसकी जांच चल रही है।” हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या इन हमलों में रोहिप्नोल (Rohypnol) या जीएचबी जैसी डेट-रेप ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था, जिनका उपयोग अक्सर पीड़ितों को बेहोश करने या यौन हिंसा करने के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने बताया कि कुछ पीड़ितों को जहरीले पदार्थों की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
मिसाइल टेस्ट से चीन में मचा हड़कंप, ईरान के बाद अब जापान भी आक्रामक मूड में!
फ्रांसीसी मीडिया को दिए इंटरव्यू में पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने बताया कि शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा भीड़ थी। नुनेज ने इन घटनाओं को “अत्यंत गंभीर” बताया। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में हुई घटनाओं की जांच शुरू की है, जिसमें तीन लोगों नें सुई चुभोए जाने की शिकायत की थी। सभी ने बताया कि सुई लगने के बाद उन्हें अस्वस्थ महसूस हो रहा था।
371 लोगों को किया गया गिरफ्तार
गृह मंत्रालय के अनुसार, सुई चुभोने की घटनाओं के अलावा, शनिवार को फ्रांस भर में हिंसा और अन्य घटनाओं के चलते 371 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से करीब 90 पेरिस में थे। इसी बीच, एक स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हो रहे 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है। किशोर को पेट में चाकू घोंपा गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
