अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सेमीफाइल का अखाड़ा तैयार, ट्रंप और कमला हैरिस के बीच आज है पहला मुकाबला
आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच पहला मुकाबला यानी डिबेट होने जा रही है। हालांकि इस चुनाव के लिए यह दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट है। इसके पहले, पहली प्रेसिडेंशियल चुनाव 27 जून को डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हुआ था।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
वाशिंगटन: आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच पहला मुकाबला यानी डिबेट होने जा रही है। हालांकि इस चुनाव के लिए यह दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट है। इसके पहले, पहली प्रेसिडेंशियल चुनाव 27 जून को डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हुआ था। उस समय डेमोक्रेटिक पाटी से आगामी चुनाव के लिए जो बाइडन प्रमुख उम्मीदवार के रूप में सामने थे।
ट्रंप और बाइडन के बीच होने वाला दूसरा प्रेसिडेंशियल चुनाव 4 सितंबर को तय था। चूंकि चुनावी दौड़ से बाइडन के पीछे हटने पर और ट्रंप की जिद पर नए तारीख का एलान 10 सितंबर हुआ यानी आज के दिन।
ये भी पढ़ें:-Hamas Israel War: गाजा में नहीं रूक रहे इसराइली हमले, 40 फिलिस्तीनियों की मौत और 65 से ज्यादा लोग घायल
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: नहीं रह गया आपसी विश्वास, तुलसी ने छोड़ा ट्रंप का साथ
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
नवभारत विशेष: अकेले पड़ते ट्रंप को याद आए प्रधानमंत्री मोदी, जरूरत पड़ने पर मदद का ऑफर दिया
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बाइडन प्रसिडेंशियल चुनाव से क्यों हटे
दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार ट्रंप ने बाइडन के बीच 27 जून को जब पहला प्रसिडेंशियल डिबेट हुआ तो इसमें बाइडन की कमजोरी खुलकर सामने आ गई थी। इसमें ट्रंप ने बाइडन को एक तरफा हार हराया था। इसके बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन पर चुनाव रेस से पीछे हटने का दबाव डाला जाने लगा।
जुलाई में बाइडन ने नाम लिया वापस
पार्टी से काफी दबाव और उठ रहे सवालों को देखते हुए बाइडन ने चुनावी दौड़ यानी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे करते हुए अपना समर्थन दिया। साथ ही पार्टी से भी हैरिस को समर्थन देनें की अपील की।
कमला हैरिस के नाम की घोषणा
अगस्त में हुए डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस के नाम पर मुहर लगी। अब वो डेमोक्रेटिक पार्टी से आधिकारिक राष्ट्रपति पद की उम्मीवार हैं।
प्रेसिडेंशियल डिबेट की क्या है अहमियत
प्रेसिडेंशियल डिबेट में राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार आपस में बहस करते हैं। पार्टी के उम्मीदवार अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। जो जनता को जितना ज्यादा कन्वेंश कर पाया उसके जीतने की चांस ज्यादा होती है।
ये भी पढ़ें:-देश में कब ख़त्म होगा आरक्षण? अमेरिका में राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
10 सितंबर की डिबेट
10 सितंबर को अमेरिकी प्रेसिडेंशियल की दूसरी डिबेट है। इस डिबेट की मेजबानी अमेरिकी ब्रॉडकास्ट कंपनी यानी ABC न्यूज के पास है। डिबेट अमेरिकी समयानुसार 10 सितंबर रात 9 बजे होगी तब भारत में 11 सितंबर सुबह के साढ़ें 6 बज रहे होंगे। डिबेट 90 मिनट तक चलेगी। जबकि दो कामर्शिय ब्रेक होंगे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर 2024 को है।
