Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया थाम ले सांस! तीसरे विश्व युद्ध की आहट, नाटो की भविष्यावाणी से मचा हड़कंप

नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने हाल ही में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि हालात अगर बिगड़े तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका को पूरी तरह...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 12, 2025 | 10:32 AM

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने हाल ही में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मिलकर कोई सैन्य कार्रवाई शुरू करते हैं, तो इससे विश्व में युद्ध छिड़ सकता है। रुटे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीनी सेना ताइवान पर हमला करती है और रूस नाटो सदस्य देशों को निशाना बनाता है, तो यह स्थिति दुनिया को भयंकर तबाही की ओर ले जा सकती है।

रुटे ने आशंका जताई कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो वह रूस को नाटो देशों पर हमला करने के लिए उकसा सकता है। इस रणनीति के ज़रिए पश्चिमी देशों का ध्यान ताइवान से हटकर यूरोप की ओर चला जाएगा, जिससे चीन को प्रशांत क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। उनका कहना है कि यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यदि चीन और रूस एक साथ आक्रामक कदम उठाते हैं, तो इससे परमाणु युद्ध की आशंका भी बढ़ सकती है।

पश्चिमी देशों को बढ़ानी चाहिए सैन्य क्षमता

रुटे ने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ानी चाहिए ताकि चीन की आक्रामक मंशा को रोका जा सके और रूस को यूरोप में हमला करने से पहले ही रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन ताइवान पर हमला करने से पहले रूस से संपर्क करेगा और उसे यूरोप में हमला करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे पश्चिम को एशिया से भटका कर यूरोप में उलझाया जा सके।

LORA की डील से दहला पाकिस्तान! अब 400 KM में नेस्तनाबूद होगा हर टारगेट

2027 तक ताइवान पर हमला कर सकता है चीन

रुटे के बयान में चीन और रूस के बीच संभावित सांठगांठ की बात कही गई है। दरअसल, अमेरिका और ताइवान के अधिकारियों का अनुमान है कि चीन 2027 तक ताइवान पर हमला कर सकता है। चीन की सेना ताइवान के आसपास लगातार सैन्य अभ्यास कर रही है और चीनी नेतृत्व कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि ताइवान को वह अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है।

इसी को लेकर रुटे ने कहा, “हमें पता है कि चीन की नजर ताइवान पर है। यदि नाटो अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत नहीं करता है, तो रूस यूरोप पर हमला करने की हिम्मत कर सकता है। यह वक्त की ज़रूरत है कि नाटो अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करे।”

रूस की प्रतिक्रिया

वहीं, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रुटे की बातों को खारिज करते हुए उन्हें बेकार और हास्यास्पद बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “लगता है रुटे ने ज़्यादा मशरूम खा लिए हैं।” मेदवेदेव ने रुटे के बयान को पूरी तरह काल्पनिक बताया और कहा कि इसमें कोई ठोस तथ्य नहीं है। उनका कहना था कि यह बयान पश्चिमी मीडिया की बनाई हुई एक और सनसनी है, और रुटे को अपनी सोच पर फिर से विचार करना चाहिए।

Third world war warning nato chief prediction sparks global alarm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 01:57 PM

Topics:  

  • China
  • NATO
  • Russia
  • Third World War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंसा के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन, सुशीला कार्की बनेगी प्रधानमंत्री, 4 मंत्री भी लेंगे शपथ

2

पकड़ा गया Charlie Kirk का हत्यारा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- करीबी ने ही करवाया…

3

नेपाल में Gen Z आंदोलन से सड़क पर आई होटल इंडस्ट्री, दो दिन में फूंक दिए इतने करोड़ रूपये

4

रूस ने की हद पर, फ्रांस की मस्जिदों के बाहर टांगे सूअरों के कटे सिर, हिंसा भड़कने का खतरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.