रात साढ़े 12 बजे महिला के घर घुसा शख्स, फिर कपड़े उतार किया WhatsApp कॉल, जानें आगे क्या हुआ
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-facebook)
नई दिल्ली: बढ़ते टेक्नोलॉजी के वजह से आज कई तरह की समस्याओं का समाधान हो रहा है, सेक्योरिटी में भी टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभा रहा है, ऐसी ही एक खबर इन दिनों सामने आयी है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां दरअसल मलेशिया के एक महिला ने अपने साथ होने वाली एक खौफनाक हादसे के टलने की स्टोरी सोशल मीडिया (Social Media) साइट फेसबुक (Facebook) पर शेयर की, जो अब बहुत वायरल हो रही है।
टेक्नोलॉजी आई काम
अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने बताया कि उसके घर आधी रात एक अनजान शख्स घुस आया। इसके बाद वो घर में आते ही कपड़े उतार महिला को ढूंढने लगा। लेकिन अच्छी बात ये थी कि उस वक्त महिला अपने बच्चों के साथ बाहर गई हुई थी। लेकिन तकनीक की वजह से उसे इसके बारे में पता चल गया, की आखिर उसके घर के अंदर क्या हो रहा है।
महिला ने बताया क्या है मामला
जैसा की हमने आपको बताया यह घटना मलेशिया की बताई जा रही है। बता दें कि यहां रहने वाली एक महिला युयुन ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उसने बताया कि 10 फरवरी को उसके घर पर रात में कोई नहीं था। इसी वक्त उसे घर में लगे सीसीटीवी एप्लिकेशन के जरिये नोटिफिकेशन आया कि उसके घर में कुछ मूवमेंट हो रही है। ये अजीब था क्योंकि घर पर कोई नहीं था। युयुन ने तुरंत मोबाइल पर घर के सीसीटीवी फुटेज को ऑन कर दिया। इसके बाद उसने जो देखा उसपर यकीन कर पाना मुश्किल था, वह नजारा देख महिला भी दंग रह गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
घर में घुस उतारे कपड़े
जी हां जब युनुन ने मोबाइल पर अपने घर की सीसीटीवी फुटेज देखी तो वह बेहद चौंक गई। दरअसल उसने देखा कि घर में एक अनजान शख्स घुस आया था। उसके पहने कपड़ों द्वारा पता चला कि ये उसकी कॉलोनी में काम करने वाला सिक्युरिटी गार्ड है। गार्ड जैसे ही घर के अंदर आया तो उसने अपने कपड़े उतार दिए। वह बहुत खौफनाक नजारा था, इसके बाद वो महिला की तलाश करने लगा।
महिला को किया WhatsApp कॉल
उसने सारे घर में उसे ढूंढ लिया, जब वो नहीं मिली तब उसने युयुन के नंबर पर व्हाट्सअप कॉल किया। इतना ही नहीं बल्कि साथ ही कई मैसेज भी किये। इस खौफनाक घटना से महिला डरी हुई थी, युयुन ने उसका कॉल रिसीव नहीं किया। युयुन ने तुरंत अपने एक रिश्तेदार को कॉल किया और उसे मामले के बारे में बताया।
पकड़ा गया शख्स
आपको बता दें कि इसके बाद जैसे ही रिश्तेदार युयुन के घर पर गया, शख्स ने किसी के आने की संभावना देखते हुए घर की खिड़की से छलांग लगा दी। पकड़े जाने के डर से उसने अपनी यूनिफॉर्म भी वहीं छोड़ दी। युयुन के मुताबिक़, ये तो अच्छा था कि वो घर पर नहीं थी। वरना ये शख्स बेहद खराब इरादे से घर में घुसा था। युयुन ने अगले ही दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी जिसके बाद चौकीदार पकड़ा गया। लोग अब इस घटना से सीख लेकर अपने घर में भी ह्यूमन सेंसिंग डिवाइज लगवा रहे हैं। ताकि ऐसी घटनाएं उनके साथ भी न हो।
