Representational Image
इंडोनेशिया: अक्सर हम फिल्मों में कहानियों में सुनते हैं कि, एक विशाल अजगर (Python) ने किसी इंसान को ज़िंदा ही निगल लिया। इस कहानी को सुनने में ही रूह कांप जाती है। लेकिन, अब ऐसा सच में हुआ है, जहां एक अजगर ने महिला को निगल लिया। जिसके बाद पूरा गांव दहशत में आ गया है।
दरअसल, 54 वर्षीय महिला रबर लेने के लिए जंगल में गई थी। जिसके बाद वह दो दिन तक अपने घर वापस नहीं लौटी। बाद में, स्थानीय लोगों को एक अजगर मिला, जिसका पेट फुला हुआ था। जिसके बाद लोगों को पता चला की इस अजगर ने महिला को निगल लिया है। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला जांबी प्रोविंस (इंडोनेशिया) (Indonesia) का है।
Grandmother, 54, is eaten alive by 22ft python in Indonesia https://t.co/APCmQ6W3f8 — Daily Mail Online (@MailOnline) October 25, 2022
रिपोर्ट के मुताबिक, 54 साल की जाराह शुक्रवार रात को जंगल से अचानक गायब हो गई थी। उसके गायब होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। फिर करीब दो दिन के बाद लोगों को जंगल में एक अजगर मिला, जिसका पेट फूला हुआ था। इसके बाद इन लोगों ने अजगर को मार डाला, फिर इसे काटकर महिला की लाश को बाहर निकाला।
आमतौर पर इस तरह के विशालकाय अजगर अपने शिकार को निगलने में कई सप्ताह का समय लेते हैं। लेकिन, इस अजगर ने जाराह को पूरी तरह से निगल लिया था। इतना ही नहीं इस अजगर ने तो महिला के कपड़े तक चबा लिए थे। जब अजगर को काटा गया तब यह बात सामने आई।
जाराह के मौत के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। इससे पहले ही स्थानीय नागरिकों ने एक 27 फीट का अजगर पकड़ा था। जिसे पकड़ने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जबकि पिछले दिनों अजगर दो बकरी भी निगल गए थे। वहीं, इससे पहले 2017 में अकबर सालुबिरो नाम के शख्स की लाश को भी अजगर का पेट फाड़कर बाहर निकाला गया था।