‘मांग में सिंदूर भरती हो और बच्ची को ईसाइयों…’, BJP नेत्री का VIDEO हुआ वायरल, होश उड़ा देगी कहानी
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव एक दिव्यांग महिला के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
बीजेपी नेत्री अंजू भार्गव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Anju Bhargava Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव एक दिव्यांग महिला के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नेत्री द्वारा दृष्टिहीन महिला की दिव्यांगता पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है जब जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र स्थित एक चर्च परिसर में हंगामा बरपा था। हिंदू संगठनों का आरोप था कि चर्च में दिव्यांग बच्चों को लाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कथित मतांतरण के विरोध प्रदर्शन के दौरान घटी इस घटना ने सियासी पारा चढ़ा दिया है और लोगों में भारी गुस्सा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद एक दृष्टिहीन महिला और भाजपा नेत्री अंजू भार्गव के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
दीदी के घर से बंगाल पर शासन करेंगे सुवेंदु, भवानीपुर से शपथ लेकर अधिकारी ने साफ कर दिया अपना इरादा
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
जबलपुर में एक बीजेपी नेत्री अंजू भार्गव ने नेत्रहीन महिला से कहा “तू इस जन्म में अंधी बनी है,अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है।”ये लोग एक चर्च में धर्मांतरण के आरोप लगाते आए थे @GargiRawat pic.twitter.com/oexA7dNBzM — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) December 23, 2025
आपत्तिजनक टिप्पणी और धक्का मुक्की
वायरल वीडियो में जो दृश्य और आवाजें कैद हुई हैं, वे बेहद विचलित करने वाली हैं। क्योंकि बीजेपी की महिला नेत्री अंजू भार्गव दिव्यांग महिला पर कई अपमानजनक टिप्पणियां करती हुईं दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भाजपा नेत्री ने महिला का हाथ पकड़कर न सिर्फ धक्का-मुक्की की, बल्कि उसका मुंह दबाने की भी कोशिश की।
“तू अगले जन्म में भी अंधी पैदा होगी”
वीडियो में अंजू भार्गव महिला की दिव्यांगता का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तू अगले जन्म में भी अंधी पैदा होगी। इतना ही नहीं वह यह भी कहती हैं कि मांग भरती है और बच्ची को लेकर क्रिश्चियनों के यहां आती है। इसके बाद गुस्से में वह महिला से “क्यों मांग भरती है?” सवाल भी पूछती हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बवाल
इस दौरान धक्का-मुक्की भी होती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। एक जिम्मेदार पद पर बैठीं नेत्री द्वारा एक दृष्टिहीन महिला के प्रति ऐसी भाषा और व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स नेत्री की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह मामला सियासी गलियारों तक भी पहुंच चुका है।
कांग्रेस ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा
वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए इसे असंवेदनशीलता और क्रूरता का चरम उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।
यह औरत जो एक दृष्टिहीन लड़की के साथ मारपीट कर रही है वो जबलपुर में BJP की उप जिलाध्यक्ष अंजू भार्गव हैं यह जाहिलियत और क्रूरता करना BJP में आगे बढ़ने का सबसे आसान तरीका है धब्बे हैं यह लोग समाज पर
pic.twitter.com/tgsxjzhaLA — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 22, 2025
यह भी पढ़ें: एक महीने में हिंदी सीखो वरना…दिल्ली में फुटबाल कोच को BJP पार्षद ने दी धमकी, देखें VIDEO
विपक्ष का कहना है कि एक तरफ दिव्यांगों के सम्मान की बात होती है और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी की पदाधिकारी ऐसा अमानवीय व्यवहार कर रही हैं। इस घटना ने जबलपुर से लेकर भोपाल तक की राजनीति गरमा दी है। इस मामले में आगे सियासी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं।
