कनाडा ने पर्यटकों के लिए बड़ा बदलाव, जस्टिन ट्रूडो ने इतने साल का वीजा बंद करने का किया ऐलान
कनाडा सरकार ने मल्टीपल एंट्री वीजा पर अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। उसने दस वर्ष वाला पर्यटक वीजा जारी करना बंद करने का फैसला ले लिया है।
- Written By: साक्षी सिंह
कनाडा अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, उठाया भारत विरोधी कदम
ओटावा: कनाडा सरकार ने मल्टीपल एंट्री वीजा पर अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। उसने दस वर्ष वाला पर्यटक वीजा जारी करना बंद करने का फैसला ले लिया है। इससे कनाडा आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नए दिशा निर्देशों में इमिग्रेशन अधिकारी अपने स्तर पर यह निर्णय ले सकेंगे कि सिंगल एंट्री या फिर मल्टीपल एंट्री वीजा जारी किया जाए या नहीं। साथ ही अधिकारी इसकी समय सीमा भी तय करेंगे कि यह वीजा कितने समय के लिए जारी किया जाना चाहिए। पहले इसकी अधिकतम वैधता 10 साल तक ट्रैवेल डाक्यूमेंट्स या बायोमैट्रिक की समाप्ति तक थी।
ये भी पढ़ें:-Susie Wills: कौन है सूसी विल्स जिसे ट्रंप ने बनाया White House की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’
सम्बंधित ख़बरें
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
ट्रूडो सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
सूत्रों के मुताबिक, नीति में इस बदलाव की वजह राजनीतिक संकट से जूझ रहे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को आवास की कमी बताई जा रही है। जीवनयापन की उच्च लागत और घटती अनुमोदन रेटिंग पर जनता के गुस्से को कम करने के लिए किया गया है। ट्रूडो घोषणा कर भी चुके हैं कि वह अस्थायी और स्थायी आप्रवासन दोनों को कम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-Pakistan US: ट्रंप की जीत पर दोस्ती की दुहाई दे रहा पाकिस्तान, बोला- अमेरिका पुराना मित्र
इमिग्रेशन मंत्री ने किया स्पष्ट
पिछले महीने, इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा था कि कनाडा सरकार को देश में अस्थायी अप्रवासन के प्रवाह को रोकने के लिए पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो अब आवास संकट का कारण बन रहा है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि मल्टीपल वीजाधारक को वीजा की वैधता की अवधि में आवश्यकतानुसार ही किसी भी देश से कनाडा में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
