-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Thailand Cambodia Ceasefire Unusual Situation Explained
संघर्ष विराम के बाद भी तड़तड़ाई गोलियां! सीमा पर थाईलैंड-कंबोडिया फिर आमने-सामने
- Written By: अमन उपाध्याय
Thailand Cambodia News: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के नेताओं ने मलेशिया में बातचीत की। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया कि दोनों पक्षों ने...

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मंगलवार को संघर्ष विराम को लेकर अनिश्चितता बनी रही। दोनों देशों के नेताओं ने मलेशिया में हुई एक बैठक में लड़ाई रोकने पर सहमति जताई थी, लेकिन अगले ही दिन इस बात को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ कि क्या वास्तव में युद्धविराम लागू हुआ है या नहीं। थाई सेना ने दावा किया कि कंबोडिया ने आधी रात के बाद भी कई इलाकों में हमले किए, जबकि कंबोडिया ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनकी तरफ से कहीं भी गोलीबारी नहीं की गई।
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच पांच दिनों से चल रही सीमा संघर्ष के बाद दोनों देशों के नेताओं ने युद्धविराम का फैसला किया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने सोमवार को बिना किसी शर्त के तुरंत लड़ाई रोकने पर सहमति जताई। इस झड़प में कई लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। हालांकि, सीमावर्ती इलाकों में अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम का पालन हो रहा है या नहीं। कुछ क्षेत्रों में शांति दिखाई दी है और विस्थापित हुए कई परिवार अब वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं।
सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई
थाईलैंड की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड ने युद्धविराम समझौते के अनुसार अपनी सभी सैन्य गतिविधियां बंद कर दी हैं, लेकिन कंबोडिया के सैनिकों ने हमले जारी रखे हैं। इसके जवाब में थाई सेना को अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मेजर जनरल विथाई लैथोम्या ने एक बयान में कहा कि ऐसी कार्रवाई युद्धविराम का जानबूझकर उल्लंघन और विश्वासघात है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
थाईलैंड के दावों को गलत बताया
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड के दावों को गलत बताया है। मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम लागू होने के बाद से किसी भी मोर्चे पर कोई सैन्य झड़प नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कंबोडियाई नेतृत्व संघर्ष विराम को पूरी तरह लागू करने के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि समझौते के अनुसार, संघर्ष विराम लागू होने के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारी मंगलवार को पहली बार मिलेंगे।
अमेरिका के निर्णय का स्वागत
इससे पहले, मलेशियाई प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा था कि दोनों देशों के नेताओं द्वारा संघर्ष विराम पर सहमति जताना एक सकारात्मक कदम है, जिससे तनाव कम होगा और शांति व सुरक्षा बहाल होगी। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस संघर्ष विराम की प्रशंसा की और कहा कि अमेरिका इस निर्णय का स्वागत करता है।
यह भी पढे़ें:- खुद कर्ज तले डूबा पाक अब फिलिस्तीन के लिए बहा रहा आंसू , कहा- दो पूर्ण सदस्यता
पिछले हफ्ते गुरुवार को सीमा क्षेत्र में एक लैंडमाइन विस्फोट होने के कारण पांच थाई सैनिक जख्मी हो गए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इस झड़प के लिए थाईलैंड और कंबोडिया ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। इस संघर्ष में करीब 35 लोगों की मौत हो गई और दोनों तरफ से 2,60,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। इस विवाद के चलते दोनों देशों ने अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला लिया। साथ ही, थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ सभी सीमा चौकियों को बंद कर दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thailand cambodia ceasefire unusual situation explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













