-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Thailand Cambodia War End Unconditional Us China Mediation
थाईलैंड-कंबोडिया बिना शर्त जंग रोकने को तैयार, अमेरिका और चीन ने कराई मध्यस्थता
- Written By: अक्षय साहू
Thailand-Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया पिछले चार दिन से चल रहे संघर्ष को बिना शर्त युद्ध रोकने का फैसला किया। मलेशिया की मध्यस्थता में चीन और अमेरिका की मदद से कुआलालंपुर में शांति वार्ता हुई।

थाईलैंड-कंबोडिया के हुआ युद्धविराम (फोटो- सोशल मीडिया)
Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों में बिना शर्त युद्ध रोकने को लेकर सहमती बन गई। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को जानकारी दी कि दोनों देशों ने सीमा विवाद को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया है। यह विकास मलेशिया द्वारा थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश के बाद सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, चीन और अमेरिका ने इस युद्धविराम की मध्यस्थता की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज शांति वार्ता हुई। इस बैठक में थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम कर रहे थे।
Thailand and Cambodia agree to a ceasefire from midnight tonight pic.twitter.com/KGvqvWQTpR — Hadi Azmi (@amerhadiazmi) July 28, 2025
क्यों शुरू हुई थी लड़ाई?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगभग 900 किलोमीटर लंबी सीमा है। इसी सीमा पर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिस पर दोनों देशों का दावा है। 25 जुलाई को थाईलैंड ने आरोप लगाया कि कंबोडिया की सेना ने उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में थाईलैंड के 16 लोग मारे गए। जवाबी कार्रवाई में थाईलैंड ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से हमला शुरू कर दिया।
इस संघर्ष में कुल 31 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश आम नागरिक थे। जानकारी के अनुसार, इस झड़प के कारण एक हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर इलाके से विस्थापित होना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
ट्रंप बोले- युद्ध रुकवाना आसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविार को थाईलैंड और कंबोडिया के बीद युद्ध विराम की पहल की थी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीद युद्धविराम का जिक्र करते हुए दावा किया था कि युद्ध रूकवाने उनके लिए आसान काम है। ट्रंप ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है। कि अगर युद्ध नहीं रुका, तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: ‘मैं मर चुकी थी…’ यमराज को चकमा देकर लौटी महिला, सच्चाई सुनकर कांप उठे लोग
इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने दावा किया था कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने तुरंत संघर्षविराम वार्ता के लिए सहमति जता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह युद्ध उन्हें भारत-पाकिस्तान के उस संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे अमेरिका ने सफलतापूर्वक टाल दिया था।
Thailand cambodia war end unconditional us china mediation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













