इंडोनेशिया में भीषण हादसा, 300 लोगों से भरी नाव में लगी आग, हड़कंप- देखें VIDEO
Indonesia Boat Fire News: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी तट के पास 300 यात्रियों वाली 'के एम बार्सिलोना' नाव में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल हो गए हैं।
- Written By: अक्षय साहू
इंडोनेशिया में 300 लोगों को ले जा रही नाव में आग (फोटो- सोशल मीडिया)
Indonesia Boat Fire News: इंडोनेशिया में समुद्र के बीच एक भीषण हादसा हुआ है। उत्तरी सुलावेसी तट के पास यात्रियों से भरी एक नाव में आग लग गई। यह नाव, जिसका नाम ‘के एम बार्सिलोना’ बताया जा रहा है, लगभग 300 लोगों को लेकर जा रही थी। आग लगते ही नाव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद पड़े।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे नाव में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही समय में पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और घने धुएं ने माहौल को और भी भयावह बना दिया। कई यात्रियों ने इस डरावने मंजर को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जबकि दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
ऊपर आग.. नीचे पानी.. बीच में 280 जान इंडोनेशिया के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए नाम के यात्री जहाज पर आग लगने के बाद का भयानक दृश्य.. जहाज पर 280 से अधिक लोग सवार थे.. लोगों को जान बचाने के लिए समन्दर में कूदना पड़ा।#indonesia #fire pic.twitter.com/RwzoDGbHSf — Gaurav Agrawal (@GauravAgrawaal) July 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
राहत बचाव कार्य जारी
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नाव पर लगभग 300 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही इंडोनेशियाई बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया और बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आग लगते ही नाव पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद मछुआरे तुरंत सहायता के लिए आगे आए, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। इसके बावजूद, कई लोगों ने मछुआरों की नावों की मदद से किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई।
ये भी पढ़ें: साजिश या हादसा! ईरान की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी में लगी आग, एक की मौत- VIDEO
मछली पकड़ने वाली नावों ने बचाई जान
वायरल वीडियो में लोग मदद के लिए चीखते नजर आ रहे हैं, क्योंकि आग तेजी से पूरे जहाज को अपनी चपेट में ले रही है और घना काला धुआं आसमान की ओर उठता दिखाई दे रहा है। पास के टैलिस द्वीप के पास से गुजर रही कई मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने कुछ लोगों को डूबने से बचाया। मछुआरों ने उन्हें पानी से निकालकर अपनी नावों में चढ़ाया और सुरक्षित रूप से किनारे तक पहुंचाया।
