तेजस जेट क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani on Tejas Crash in Dubai: दुबई एयर शो में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस एक प्रदर्शन उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुए इस क्रैश में विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना पर दुनिया भर के देशों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं, लेकिन पाकिस्तान ने इसे भारत की हार और अपनी जीत के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया।
तेजस दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इनमें पाकिस्तान से कार्यक्रम की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के वीडियो भी शामिल थे। इन्हीं में से एक वीडियो में एक पाकिस्तानी पत्रकार को तेजस के क्रैश होते ही जोर-जोर से हँसते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
वायकर वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार तेजस के क्रैश होते ही हंसते हुए कहता सुनाई देता है कि अल्लाह के करम से हमें आज ही यहां आना था। जब भारत का तेजस जेट गिरा। कल इसका तेल गिर रहा था और आज यह गिर गया। पत्रकार आगे अपने साथी क्रैश की जगह दिखाते हुए कहता है कि अच्छा हुआ प्लेन वहां गिरा। हम शहीद होने से बच गए।
Since it’s not war. Really a sad incident 💔 Unacceptable attitude… pic.twitter.com/Q0VC0rWt7H — Sardar Shafqat Ali Khan (@s7600084) November 21, 2025
पाकिस्तान की ओर से ऐसी यह पहली प्रतिक्रिया नहीं। इसके अलावा एक और पत्रकार किरण खान ने भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एशिया कप की फोटो शेयर करते हुए कहा कि, बुमराह ने बस हाथ से इशारा किया और भारतीय तेजस एयर शो में खुद ही जमीन पर गिर गया। मोदी जी की कलाबाजी, धमकियाँ और शोर-शराबा सब उनकी IAF ने मिला दिया है।
بمرا نے تو صرف ہاتھ سے اشارہ کیا تھا اور انڈین Tejas ایئر شو میں خود ہی زمین پر گر گیا مودی جی کے کرتب دھمکیاں اور شور سب خود ہی ان کی IAF پانی میں ملا دیتی ہے pic.twitter.com/G4j48tITfO — Kiran Khan (@HelloKiranKhan) November 21, 2025
खान ने एक और पोस्ट में कहा,युद्ध में सात एयरक्राफ्ट नष्ट करने के बाद, अब दुबई एयर शो में तेजस क्रैश हो गया है, और भारत को फिर से मुंह की खानी पड़ी है। अगर वे सच में कुछ सीखना चाहते हैं, तो भारतीय पायलटों को पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स से सबक सीखना चाहिए या कुछ क्लास लेनी चाहिए।
جنگ میں سات جہاز تباہ کرنے کے بعداب دبئی ایئر شو میں Tejas گر گیا، اور بھارت کو پھر سے منہ کی کھانی پڑ گئی اگر واقعی کچھ سیکھنا ہے تو بھارتی پائلٹس کو پاکستانی فضائیہ سے سبق سیکھنا چاہیے یا کچھ کلاسز کی لے لینی چاہیے۔۔!!!
#TejasCrash #DubaiAirshow https://t.co/k61SWCuxNL — Kiran Khan (@HelloKiranKhan) November 21, 2025
यह भी पढ़ें: नेपाल चुनावों में बढ़ा तनाव! सुरक्षा परिषद ने सेना बुलाने की सिफारिश, कई इलाकों से कर्फ्यू भी हटा
फिलहाल, इस दुर्घटना की जांच जारी है, और विमानन विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस हादसे से जुड़ी सभी तकनीकी और मानव पक्षों की समीक्षा की जा रही है ताकि घटना के सही कारण का पता चल सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के उपायों पर विचार किया जा सके।