बंदूक से लेंगे 400 मौतों का बदला…पाकिस्तान की नापाक हरकत पर भड़के तालिबानी नेता, ‘जंग’ का ऐलान
Pakistan-Afghanistan War: काबुल में कथित हवाई हमले के बाद तालिबान ने पाकिस्तान पर अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, 400 से अधिक मौतें बताईं और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Written By: अक्षय साहू
तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Attack Kabul: पाकिस्तान द्वारा काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर किए गए कथित हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने कहा है कि अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है और इस हमले का जवाब दिया जाएगा।
तालिबान के वरिष्ठ नेता सुहेल शाहीन ने पाकिस्तान के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि हमला किसी आतंकी ठिकाने पर किया गया था। शाहीन के मुताबिक, काबुल में अस्पताल पर हमला पूरी दुनिया के सामने है और इसमें मरीजों तथा उनके परिजनों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान पर भड़के सुहेल शाहीन
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और संयुक्त राष्ट्र से इस घटना पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया को खुद आकर देखना चाहिए कि हमला अस्पताल पर हुआ है या किसी आतंकी ठिकाने पर। उन्होंने इसे बड़ा नरसंहार बताते हुए वैश्विक समुदाय से चुप न रहने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
Diplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
जब सीजफायर के लिए तड़प रहा था पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कैसे साधा निशाना; जानिए इनसाइड स्टोरी
तनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
अंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है। उनके अनुसार, इस हमले में 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक घायल हैं। उन्होंने कहा कि अब इस्लामाबाद के साथ कूटनीतिक बातचीत नहीं होगी और इसका जवाब सैन्य तरीके से दिया जाएगा।
मरने वालों की संख्या 400 के पार
तालिबान सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे काबुल में 2,000 बेड वाले एक बड़े नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत ने बताया कि मरने वालों की संख्या 400 से अधिक हो चुकी है और राहत कार्य जारी है, जिससे आंकड़ा बढ़ सकता है। अधिकांश मृतकों में मरीज और चिकित्सा कर्मी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu का ईरान को संदेश… मौत की अफवाहों के बीच ईरानी जनता को दी नवरोज की बधाई, देखें वीडियो
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमले के आरोपों से इनकार किया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सेना ने “ऑपरेशन गजब लिल-हक” के तहत काबुल और नंगरहार में सैन्य ठिकानों, ड्रोन असेंबली वर्कशॉप और हथियार भंडार को निशाना बनाया। पाकिस्तान का कहना है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ड्रोन निर्माण और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए किया जा रहा था।
