Taliban Strike: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा पलटवार, ISIS के ठिकानों पर की भयंकर बमबारी
Massive Taliban Strike: तालिबान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों का करारा जवाब दिया है। अफगान ड्रोनों ने सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में ISIS ठिकानों पर भारी बम बरसाकर बदला लिया है।
- Written By: प्रिया सिंह
अफगानिस्तान ने की ISIS के ठिकानों भयंकर बमबारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Deadly Massive Taliban Strike: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर आतंकी संगठन ISIS-K के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इन आतंकी ठिकानों से अफगानिस्तान के निर्दोष नागरिकों पर जानलेवा हमलों की बहुत गहरी साजिश रची जा रही थी। यह दावा पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के ठीक दो दिन बाद सामने आया है, जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ा है।
तालिबान का कहना है कि यह बहुत बड़ी सैन्य कार्रवाई पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में की गई है। अफगान न्यूज चैनल टोलो न्यूज ने भी तालिबान के इस बहुत बड़े और अहम दावे की पूरी तरह से पुष्टि कर दी है। तालिबान के ड्रोन विमानों ने सीधे उन ठिकानों पर बमबारी की जहां खतरनाक आतंकी छिपकर रह रहे थे। खैबर पख्तूनख्वा के सरान इलाके में आतंकियों के गुप्त ठिकाने वाले एक स्कूल को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया गया है।
आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं
तालिबान ने साफ किया है कि इस भीषण ड्रोन हमले में कई खतरनाक आतंकी ढेर हुए हैं। इस पूरी सैन्य कार्रवाई में किसी भी आम नागरिक को बिल्कुल कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह बड़ा एक्शन रविवार को पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर की गई बमबारी का नतीजा माना जा रहा है। दो दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Lahore Roof Collapse: लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत और 20 घायल
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश! भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
पाकिस्तानी हमले में हुई थीं मौतें
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की उस कार्रवाई में कम से कम 28 बेकसूर लोग मारे गए थे। वहीं अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मरने वाले नागरिकों की कुल संख्या 38 बताई थी। इन पाकिस्तानी हमलों में जान गंवाने वालों में कई बेकसूर महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। तालिबान के इस ताजा एक्शन को उसी पाकिस्तानी हमले का एकदम सीधा और करारा जवाब माना जा रहा है।
भारत ने भी जताई कड़ी आपत्ति
सोमवार को भारत सरकार ने भी इस बेहद गंभीर मामले पर अपनी बहुत कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक अहम बयान जारी कर अफगानिस्तान पर हुए पाकिस्तानी हमलों की निंदा की। भारत का कहना है कि किसी दूसरे देश की सीमा में घुसकर हमला करना उसकी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है। इससे पूरे इलाके की शांति खतरे में पड़ती है और तनाव काफी हद तक बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: Lahore Roof Collapse: लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत और 20 घायल
आतंकवाद पर एक-दूसरे पर आरोप
भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हमले करता है। पाकिस्तान हमेशा की तरह आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान कई खूंखार आतंकियों को पनाह दे रहा है। जबकि तालिबान का कहना है कि आतंकवाद पाकिस्तान की खुद की पैदा की हुई अंदरूनी भयंकर समस्या है। अब इस ताजा एयरस्ट्राइक के बाद दोनों मुल्कों के बीच भयानक जंग का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।
