कराची हमले का पाकिस्तान ने लिया बदला! आधी रात अफगानिस्तान सीमा पर भीषण सैन्य कार्रवाई, 29 की मौत

Pakistan Retaliatory Strikes Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर रविवार देर रात बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई है। यह कार्रवाई हालिया आतंकी हमलों के जवाब में की गई।
Pakistan retaliates for Karachi attack! Massive military action on the Afghanistan border at midnight; 29 dead
सांकेतिक एआई फोटो
Updated on

Pakistan Retaliatory Military Action Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की ओर से रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई में अब तक कम से कम 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान सरकार ने इसे हालिया आतंकी हमलों का करारा जवाब बताया है।

खुफिया जानकारी पर आधारित था ऑपरेशन

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने स्थानीय मीडिया 'डॉन न्यूज' के हवाले से पुष्टि की है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित और खुफिया जानकारी पर आधारित था।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती इलाकों में उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से पाकिस्तान विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। यह ऑपरेशन रविवार की देर रात शुरू हुआ और इसने सीमा के दोनों तरफ हड़कंप मचा दिया है।

सीमा पार से रची जा रही थी साजिश

सूचना मंत्री तरार के अनुसार, यह सख्त कार्रवाई हाल के दिनों में पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर की गई है।

हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची जैसे शहरों में निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि इन हमलों की साजिश सीमा पार से रची जा रही थी, जिसके बाद सरकार ने जवाबी कार्रवाई का फैसला लिया।

कराची रेंजर्स कैंप पर हमला बना बड़ी वजह

इस सैन्य कार्रवाई के पीछे का एक मुख्य कारण शनिवार रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ बड़ा हमला बताया जा रहा है। सिंध पुलिस प्रमुख जावेद आलम ओधो के मुताबिक, आतंकवादियों ने अपनी गाड़ी से पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के प्रांतीय मुख्यालय के मुख्य गेट को टक्कर मारी थी।

इस भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तान के 3 जवान शहीद हो गए थे, जबकि सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को भी मार गिराया था। इसी घटना के तुरंत बाद पाकिस्तान ने सीमा पर हमला बोल दिया।

क्षेत्र में बढ़ता तनाव

पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर लंबे समय से खींचतान चल रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बड़े सैन्य ऑपरेशन से न केवल सीमावर्ती इलाकों में विस्थापन का खतरा बढ़ेगा, बल्कि दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी गहरा असर पड़ सकता है। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है और आगामी दिनों में और भी सर्च ऑपरेशन की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com