पाकिस्तान का अफगानिस्तान में कत्लेआम, आतंकी ठिकाना बताकर अस्पातल पर गिरा दिए बम के गोले, 400 लोगों की मौत
Pakistan Attack Afghanistan: पाकिस्तान पर काबुल के एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगा है, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत बताई जा रही है। पाकिस्तान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक अस्पताल पर हमला किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 250 लोग घायल हो गए। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
तालिबान के मुताबिक, काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित उस अस्पताल को निशाना बनाया गया, जहां नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज किया जाता था। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता और सीमा का उल्लंघन है।
पाकिस्तानी हमले में मारे गए 400 लोग
उन्होंने यह भी दावा किया कि मरने और घायल होने वालों में अधिकतर वे लोग थे जो नशामुक्ति उपचार के लिए वहां भर्ती थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Troop withdrawal: ईरान युद्ध विवाद पर ट्रंप का NATO को बड़ा झटका! जर्मनी से बुलाएंगे 5000 सैनिक वापस
जम्मू के बंतलाब इलाके में ढहा पुल का हिस्सा, 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, उपमुख्यमंत्री ने बताई बड़ी चूक
आज की ताजा खबर 02 मई LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 16% हुआ मतदान; TMC की याचिका पर आज SC करेगा सुनवाई
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
🚨 Pakistan launched airstrikes on Kabul, the capital of the Islamic Emirate of Afghanistan! – The attack targeted a thousand-bed rehabilitation hospital for addicts. There are casualties. pic.twitter.com/ccZYhNGWyN — Cyrus Intel (@Cyrus_Intel88) March 16, 2026
दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवाद से जुड़े ठिकानों के खिलाफ की गई, जिनमें तकनीकी उपकरणों और गोला-बारूद के भंडार शामिल थे।
पाकिस्तान ने दागे मोर्टार के गोले
इससे पहले भी दोनों देशों की साझा सीमा पर तनाव की खबरें सामने आई थीं। दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई गोलाबारी में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले गांवों में गिरे, जिससे कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका जंग: UAE पर बरसीं 2000 से ज्यादा मिसाइलें, फुजैराह बंदरगाह बना निशाना; आखिर ईरान क्यों है नाराज?
लगातार तीसरे सप्ताह दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहने के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की अपील की जा रही है। इसी बीच चीन ने भी दोनों देशों से संयम बरतने और सीधे संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि बीजिंग चाहता है कि दोनों देश जल्द संघर्ष विराम करें और बातचीत के जरिए अपने मतभेद दूर करें।
